Halloween party ideas 2015


देहरादून:


पूर्व मंत्री श्री यशपाल आर्य के प्रथम बार उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आज उनके सम्मान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। स्वागत समारोह मे प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष श्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष श्री प्रीतम सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतागण एवं हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। 


इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह लुंठी एवं उनके सहयोगी राजेन्द्र भट्ट, बिमला सजवाण, सुनील भण्डारी, विपिन उपे्रती, मुन्ना पाण्डे, सहजाद अंसारी, राहुल सोनकर, इन्जीयिर इन्द्र लाल आर्य, रिषभ जैन आदि ने भी अपने सैकडों साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की रीति नीतियों तथा श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।  


उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि श्री महेन्द्र सिंह लुंठी एवं उनके साथियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश की एकमात्र पार्टी है जिसने हर वर्ग व हर धर्म का सम्मान किया है। 

 यशपाल आर्य छह बार विधायक रह चुके हैं। यशपाल पूर्व में उत्तराखंड विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे हैं। यशपाल आर्य पहली बार 1989 में खटीमा सितारगंज सीट से विधायक बने थे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.