Halloween party ideas 2015

 



मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को देर सायं मुख्यमंत्री आवास में उपनल कर्मचारी समिति डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के प्रतिनिधियों ने भेंट की। उन्होंने अपनी विभिन्न मांगों से सम्बन्धित ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने तथा सम्बन्धित प्रकरणों को आगामी कैबिनेट में लाये जाने का आश्वासन समिति के सदस्यों को दिया। मुख्यमंत्री द्वारा जूस पिलाये जाने के बाद आंदोलनरत कार्मिकों ने अपना आन्दोलन समाप्त करने की घोषणा की तथा मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। 

     इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्री पी.एस. बोरा, महामंत्री श्री संजय पाण्डे, श्री शंकर कोरंगा आदि उपस्थित थे।


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को देर सायं पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आन्दोलन उत्तराखण्ड के प्रतिनिधियों ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री से 01 अक्टूबर 2005 के बाद सरकारी सेवा में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी एवं शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाल किये जाने से सम्बन्धित ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा।

      मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधियों को इस सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी मांगों से सम्बन्धित प्रस्ताव केन्द्र सरकार को प्रेषित किया जायेगा।

       इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री जीत मणि पैन्यूली, प्रदेश महामंत्री श्री मुकेश रतूड़ी आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.