Halloween party ideas 2015

 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चम्पावत स्थित नखुडा (खरही) में  साक्षी फाउंडेशन के आध्यात्मिक गुरु श्री प्रेम सुगंध जी से उनके साधना केंद्र पर जाकर भेंट कर आशीर्वाद लिया।

CM Uttarakhand in champawat sakshi foundation


इस अवसर पर मीडिया से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड के मध्य 21 सालों से जो मामले लंबित पड़े थे, उन सब पर सहमति बन गई है। इसके लिए उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। दोनों राज्यों के बीच परिवहन, सिंचाई, आवास, पर्यटन तथा लंबित परिसम्पतियों के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण बैठक हुई, सभी मामलों पर दोनों राज्यों की सहमति बनी।



इस दौरान सांसद श्री अजय टम्टा, विधायक श्री पूरण फर्त्याल, जिलाधिकारी चम्पावत श्री विनीत तोमर भी उपस्थित थे।

जन संवाद:- मुख्यमंत्री की राज्य विकासी रोडमैप  पर जन भागीदारी की पहल।

*बोधिसत्व शृंखला* 

देवभूमि उत्तराखंड के चंहुमुखी विकास के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा निरंतर जन संवाद किया जा रहा है, जिससे पारिस्थिकी एवं आर्थिकी पर आधारित एक विकासी मॉडल बन सके। इस सार्थक सम्वाद की आवश्यकता उत्तराखंड निर्माण के 21 वर्ष बाद और भी बलवती हुई है। इस संवाद शृंखला को बोधिसत्व कार्यक्रम के माध्यम से भी संचालित किया जा रहा है।इसी कड़ी में  माननीय मुख्यमंत्री द्वारा इसी क्रम में दिनांक 22 नवम्बर को युवाओं, महिलाओं, और सामाजिक संगठनो के साथ ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से संवाद किया जाएगा।


कार्यक्रम की जानकारी इस प्रकार है - *दिनांक 22 नवम्बर समय 10 बजे प्रातः स्थान मुख्यमन्त्री आवास - उत्तराखण्ड सरकार।*


एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.