Halloween party ideas 2015

 रूद्रपुर:

 

 वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मण्डी समिति चेयरमैन विरेंद्र सिंह सामंती का कल पंजाब में एक सड़क हादसे में निधन हो गया। उनके साथ दो अन्य लोगों की भी मौत हुई है। विरेन्द्र सिंह सामंती के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी।


 सूत्रों के अनुसार  श्री विरेन्द्र सिंह सामंती किसी कार्यवश  पंजाब गये  थे।पता चला हे कि कल सुबह पंजाब के बटाला क्षेत्र में सामंती की स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। 

हादसा इतना भीषण था कि विरेन्द्र सिंह सामंती समेत कार में सवार बिलासपुर निवासी गुरतेज सिंह और डिबडिबा निवासी हरजिंदर सिंह की भी मौत हो गयीं।

 घटना से विरेंद्र सिंह सामंती और अन्य  के परिवार में कोहराम मचा है। साथ ही क्षेत्र में भी शोक की लहर की लहर दौड़ गयी।

सामंती के निधन का समाचार मिलते ही विधायक राजकुमार ठुकराल, विधायक राजेश शुक्ला, मेयर रामपाल सिंह समेत तमाम लोग उनके निवास पर पहुंच गये। विरेन्द्र सिंह सामंती के निधन की सूचना से हर कोई हैरान है। विरेन्द्र सिंह सांमती लम्बे समय से भाजपा से जुड़े थे। वह पूर्व जिला उपाध्यक्ष  भी रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.