Halloween party ideas 2015




उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस  के दिशा निर्देश अनुसार न्याय पंचायत भरवाकाटल के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री जोत सिंह बिष्ट  द्वारा महात्मा गांधी जी के विचारों पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि आज के परिप्रेक्ष्य में गांधी के मार्ग पर चलना ज्यादा आवश्यक हो गया है। श्री बिष्ट द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस के नेताओं की भूमिका से भी उपस्थित जनसमुदाय को अवगत कराते हुए कहा कि आज लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सबको कांग्रेस के साथ खड़ा होना होगा। उन्होंने उपस्थित जनता का आह्वाहन किया कि 2022 में होने वाले चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर विकास की रुकी गाड़ी को चलाने में सहयोग करें।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से धनोल्टी विधानसभा में समन्वयक का दायित्व निभा रहे श्री कांतिलाल बावरवा जी ने संगठन की मजबूती के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गांव गांव जाकर कांग्रेस की नीतियों से लोगों को अवगत कराने पर जोर दिया। उन्होंने कांग्रेस की बूथ स्तरीय कमेटी के शीघ्र गठन करने पर बल दिया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य व पूर्व सदस्य जिला पंचायत, टि. ग. अखिलेश उनियाल द्वारा कहा गया कि जितने भी वैकासिक कार्य क्षेत्र में हुए हैं, वह कांग्रेस के शासनकाल में सम्पन्न हुए। उन्होंने भाजपा सरकार की निंदा करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश में पूरी तरह विफल रही है, पिछले साढ़े चार सालों से जनता त्रस्त है और दिल्ली वाले मुख्यमंत्री बदलने में मस्त हैं। मंहगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है लेकिन भाजपा कारपोरेट के लाभ के लिए आम आदमी की जान लेने पर उतारू है।

कार्यक्रम में हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए रायपुर विधान सभा के वरिष्ठ नेता श्री महेंद्र प्रताप सिंह नेगी (गुरु जी) ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विकास के लिए कांग्रेस की सरकार जरूरी है। उन्होंने नेहरू जी व इन्दिरा जी की जनहित में किये गए कार्यों को याद करते हुए वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा सरकारी संस्थानों को बेचे जाने की घोर निंदा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सकलाना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गम्भीर सिंह नेगी व संचालन कांग्रेस प्रदेश खेल प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष श्री विजेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा किया गया। इस मौके पर दर्जनों युवक-युवतियों द्वारा कांग्रेस पार्टी में आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण की गई।

कार्यक्रम में कांग्रेस के न्याय पंचायत भरवाकाटल अध्यक्ष श्री भवान सिंह पंवार, महिला कांग्रेस की महिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता देवी, युवा कांग्रेस ब्लॉक मीडिया प्रभारी श्री केशव सिंह रावत, ग्राम पंचायत कुंड के प्रधान वीरेन्द्र सिंह कोठारी, अनु0जाति प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष पंचम दास, सहकारी समिति के सरपंच दयाल सिंह, जगवीर सिंह, धीरेंद्र सिंह, मस्ता सिंह, मनजीत सिंह आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.