Halloween party ideas 2015

डोईवाला: 





शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ से पूर्व महिमा ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला।सिद्धांत बहुगुणा ब गौरव भट्ट ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए। प्राचार्य  डॉक्टर डी . सी  नैनवाल ने  कहा कि लोह पुरुष सरदार  वल्लभ भाई पटेल ने रियासतों के पुनर्गठन कर भारत का परिदृश्य बदल दिया था। रन फॉर यूनिटी में  राष्ट्रीय सेवा योजना, एन सी सी, एवं रोवर्स रेंजर्स के स्वयं सेविओ ने बद चढ़ कर भाग लिया। 500मीटर की दौड़ भी आयोजित की गई जिसमे महिला वर्ग में कामिनी प्रथम स्थान पर  सुषमा द्वितीय स्थान पर ब श्वेता तृतीय स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में हितेंद्र सिंह प्रथम स्थान पर आयुष लोधी द्वितीय स्थान पर वा मनीष कुमार तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अंजली वर्मा, रोवर रेंजर्स अधिकारी डॉक्टर एस एस बलूडी डॉक्टर शुक्ला ,डॉक्टर आर एस रावत,डॉक्टर कंचन सिंह,डॉक्टर प्रतिभा बलूनी, डॉक्टर मनीषा ,डॉक्टर रेखा यादव ,वरिष्ठ स्वयंसेवी पवन तिवारी, सुनीता , शोभा वा ममता भी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.