Halloween party ideas 2015

 चारधाम यात्रा वर्ष 2021

ऋषिकेश :



आयुक्त गढ़वाल/ मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रविनाथ रमन‌ ने‌ विगत 25 सितंबर  शनिवार को ऋषिकेश में चारधाम यात्रा ब्यवस्था का निरीक्षण किया।तथा यात्रियों की सहायता हेतु हेल्पडेस्क स्थापित करने के आदेश दिए।

इस क्रम में चारधाम यात्रा  टर्मिनल‌ पर  चिकित्सा विभाग,पुलिस,  प्रशासन, परिवहन, संयुक्त रोटेशन पर्यटन सहित देवस्थानम बोर्ड ने यात्री सहायता डेस्क स्थापित किये है‌।‌जिनसे यात्रियों को सहायता - मार्गदर्शन‌ मिल रहा है।

 चारधाम यात्रा टर्मिनल ऋषिकेश में‌ यात्री हेल्प डेस्कों‌ ने कार्य शुरू कर‌ दिया‌ है।

देवस्थानम बोर्ड  के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी. डी. सिंह ने बताया कि  यात्रियों की सहायता हेतु हेल्पडेस्क शुरू कर दिया है। मीडिया ‌प्रभारी डा. हरीश‌ गौड‌ ने‌ बताया विभिन्न ‍प्रदेशों से‌ तीर्थ यात्री चारधाम यात्रा हेतु‌ ऋषिकेश पहुंच रहे  है।जिन्हें उचित मार्गदर्शन‌ दिया जा रहा है।

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2021,

तीर्थयात्रियों/ दर्शनार्थियों  की संख्या, दिनांक  1 अक्टूबर , शुक्रवार

शायंकाल 4 बजे तक।

(1) श्री बदरीनाथ धाम  - 769

(2) श्री केदारनाथ धाम - 506

(3) श्री गंगोत्री धाम-  430

(4) श्री यमुनोत्री धाम- 381

कुल दर्शनार्थियों की संख्या - 2086

18 सितंबर से 30 सितंबर तक 

चारधाम पहुंचे संपूर्ण तीर्थ यात्रियों की

संख्या 31003(इक्कतीस हजार तीन  )

• श्री हेमकुंड साहिब  जी /

 श्री लोकपाल तीर्थ आज पहुंचे श्रद्धालु -  107

चारधाम हेतु 15 अक्टूबर तक के लिए जारी ई- पास 69619( उनसत्तर हजार छ: सौ उन्नीस)




एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.