Halloween party ideas 2015

 उत्तराखंड चारधाम अपडेट- 27 अक्टूबर 2021


• प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के केदारनाथ धाम के संभावित कार्यक्रम के मद्देनजर देवस्थानम बोर्ड तैयारियों में जुटा।

•चारों धामों में यात्रा निरंतर चल रही है। मौसम सर्द हुआ।

•  श्री बदरीनाथ धाम ,श्री केदारनाथ धाम, श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री धाम में  तापमान घटा लेकिन मौसम सामान्य। 

•केदारनाथ  मुख्य मार्गों  सहित हैलीपेड से बर्फ बर्फ हटायी गयी, निकटवर्ती पहाड़ियों पर बर्फ जमी हुई है।

• केदारनाथ में मौसम सामान्य एवं अनुकूल  है । दिन में मध्यम धूप ।तीर्थयात्री मौसम से उत्साहित ।

• ऋषिकेश चारधाम बस टर्मिनल एवं हरिद्वार बस अड्डे से   तीर्थयात्री चारधाम को  लगातार प्रस्थान  कर रहे हैं। हेल्प डेस्क एवं कोविड जांच केंद्र  चल रहा।

 

 


 देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के श्री केदारनाथ धाम  दर्शन के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए देवस्थानम बोर्ड भी अपने स्तर से तैयारियों में जुटा है। मंदिर सौंदर्यीकरण,साज सज्जा, दर्शन ब्यवस्था  आदि ब्यवस्थाओं  पर  कार्य हो रहा है‌।

 इसी संदर्भ में आयुक्त गढ़वाल एवं देवस्थानम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने जिला प्रशासन एवं देवस्थानम बोर्ड को निर्देशित किया है तथा देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी. डी. सिंह को जिम्मेदारी दी गयी है।

केदारनाथ में सरकारी तंत्र सक्रिय हो गया है जिलाधिकारी मनुज गोयल कई दौर की बैठकें कर चुके है। उपजिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि सभी विभागों को / सैक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया गया है।

श्री बदरीनाथ धाम  सहित चारों धामों हेतु  सड़क मार्ग सुचारू है। तीर्थयात्री दर्शन  को जा रहे है।श्री बदरीनाथ,श्री केदारनाथ, श्री गंगोत्री, श्री यमुनोत्री में यात्रा जारी  है। मौसम सामान्य है।केदारनाथ धाम हेतु हेलीकाप्टर सामान्य रूप से चल रही है। 


एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.