Halloween party ideas 2015

 डोईवाला :




नगर पालिका की  शुक्रवार को हुयी  बोर्ड बैठक मे स्वीकृत हुये  प्रस्तावों का  सभासदों ने विरोध किया । जहां  बिना सभासदों की सहमति के ही प्रस्ताव पारित करने का आरोप लगाया है।सभासदों ने  कहा कि पालिकाध्यक्ष व पालिका प्रशासन अपनी हठधर्मिता के साथ कार्य कर रहा है । 

शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति  जारी कर  सभासदों ने पालिकाध्यक्ष पर हठधर्मिता एवं भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को हुयी नगरपालिका की बोर्ड बैठक करीब एक साल बाद हुयी है  । इसमें बिना सभासदों की सहमति के ही कई प्रस्ताव पास कर दिये गए। सभासदों के विरोध के बावजूद प्रस्ताव पास होने से सभी में नाराजगी है।उन्होंने कहा है  कि पालिकाध्यक्ष द्वारा अपने अधिकारों का गलत उपयोग करते हुए प्रस्ताव पास किए जा रहे हैं, जो कि अनुचित है। 

अनावश्यक चीजों में पालिका का बजट ठिकाने लगाने की कोशिश की जा रही है। जिसका  पुरजोर विरोध किया जायेगा। विरोध करने वालो  सभासदों में संदीप सिंह नेगी,प्रदीप सिंह, प्रियंका मनवाल, हिमांशु राणा, रेनू देवी, ईश्वर सिंह, सुषमा कोठारी,राजेश भट्ट मनीष धीमान, संगीता डोभाल, सुनीता आदि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.