Halloween party ideas 2015


ऋषिकेश:



वीरभद्र मंडल मंडल में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के तहत बूथ स्तर के स्वास्थ्य स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी की अध्यक्षता में दुर्गा मंदिर मालवीय नगर में संपन्न हुआ ।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मंडल प्रभारी मनीष नैथानी  ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा हम सबको आने वाले 2022 के चुनाव के लिए अपने मनोबल को ऊंचा करते हुए तैयार रहना है। हमारी सरकार के द्वारा प्रदेश हित के लिए अनेकों कार्य किए गए जिसका लाभ निश्चित रूप से हमें चुनाव में मिलेगा

प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉक्टर शैलेश एवं योगाचार्य सूरज बिजलवान ने कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिए हमें अपने जीवन शैली में परिवर्तन लाने के लिए योग एवं व्यायाम और खानपान पर विशेष ध्यान देना होगा। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। और जन जन तक सरकार द्वारा किए गए कार्य को पहुंचाने का सभी से आग्रह किया।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री सुरेश कंडवाल एवं पूर्णकालिक कार्यकर्ता मोहित राष्ट्रवादी ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया जिसमें उन्होंने बताया कोरोना के दौरान चाहे पहली लहर हो या दूसरी लहर हमारी पार्टी के द्वारा समाज के हर वर्ग को राहत पहुंचने का कार्य किया गया।

कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र सिंह, पुनीता भंडारी, रोहित भारद्वाज, निर्मला उनियाल, राजेश कोठियाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश चंद शर्मा, अविनाश सेमल्टी, युवराज, रजनी बिष्ट, राहुल कुकरेती, आरती दुबे, गीता मित्तल, उषा, लखेरा, मनोरमा रविंद्र कश्यप, राजकुमार भारती, माया गले, सुनील यादव, करण सिंह, आदि बहुत से कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री सुंदरी कंडवाल ने किया।


एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.