Halloween party ideas 2015

 

धनौल्टी:

रिपोर्टर देवेंद्र  बेलवाल

धनौल्टी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक व यमुनोत्री के दो बार के विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह पंवार का भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित होने पर ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ में कल यानी शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर को भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा जिसमें भारतीय जनता पार्टी जौनपुर मंडल अध्यक्ष हीरामणि गौड़ की अध्यक्षता में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

 क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार के हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

 धनोल्टी के लोकप्रिय विधायक प्रीतम सिंह पंवार के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह व जोश देखने को मिल रहा है।

 इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विनोद रतूड़ी, विधानसभा प्रभारी राजेंद्र प्रसाद जुयाल ,विस्तारक पवन गौड़, जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी वीरेंद्र राणा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।               ‌‌ ‌‌ 

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.