आज टीकाकरण के सत्र 935 हुए, 60548 लोगों का आज टीकाकरण हुआ। 7111926 लोगों को अर्द्ध टीकाकरण और 2513440 लोगों को पूर्ण रूप से टीकाकरण हो चुका है।
अब तक 18 प्लस में 4198803 लोगों को अर्द्ध टीकाकरण और 689593 लोगों को पूर्ण रूप से टीकाकरण हुआ है।
उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के 20 मामले आये है। जिसे मिलाकर उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 343330 गए हैं। जिसमें सक्रिय मामलो की संख्या 3284 है। आज 28 व्यक्ति ठीक हो चुके है, कुल रिकवर मामलों की संख्या 329582 है।
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर 96% हो गयी है। 19381 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। अभी तक कुल 6828297 सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आयी है।
अभी तक 7389 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। आज उत्तराखंड में किसी कोरोना संक्रमित की मृत्यु नहीं हुई है ।
उत्तराखंड में एक संक्रमित क्षेत्र. पौड़ी गढ़वाल में ग्राम हंसुधि , पट्टी पूर्वी मनियरसउ में 30 अगस्त से घोषित किया गया है ।
.png)



एक टिप्पणी भेजें