Halloween party ideas 2015




 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रपति ने दी बधाई, कहा- स्वस्थ रहें और दीर्घायु प्राप्त कर राष्ट्र सेवा करते रहें

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शु्क्रवार को अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि पीएम मोदी स्वस्थ रहें और सर्वविदित भावना के साथ राष्‍ट्र सेवा का कार्य करते रहें। राष्ट्रपति ने ट्वीट में लिखा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मेरी शुभेच्‍छा है कि आप स्‍वस्‍थ रहें और दीर्घायु प्राप्‍त कर ‘अहर्निशं सेवामहे’ की अपनी सर्वविदित भावना के साथ राष्‍ट्र सेवा का कार्य करते रहें। गृह मंत्री अमित शाह ने भी पीएम मोदी को जन्मदिवस की बधाई दी है। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री के जन्मदिन को भव्य तरीके से मनाने की तैयारी में जुटी है। भाजपा ने 20 दिन के राष्ट्रव्यापी अभियान की योजना बनाई है जो आज से शुरू होकर सात अक्टूबर को खत्म होगा।


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी को दृढ़ इच्छाशक्ति एवं विशाल व्यक्तित्व का धनी, कुशल प्रशासक एवं प्रभावी कार्यसाधक बताते हुए कहा कि दुनिया में आज भारत की जो छवि एवं पहचान बनी है उसका पूरा श्रेय मोदी जी के करिश्माई व्यक्तित्व को जाता है। 

उनके नेतृत्व मे भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना भी साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की भगवान केदारनाथ के प्रति गहरी श्रद्धा एवं आस्था है। केदारनाथ का पुनर्निर्माण कर उसे विश्वस्तरीय धार्मिक स्थल बनाने का उनका सपना साकार हो रहा है। बद्रीनाथ पुनर्निर्माण योजनाओं पर भी कार्य गतिमान है।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी शतायु हो यह हम सब देशवासियों की कामना है। मुख्यमंत्री ने भगवान बद्री विशाल तथा केदारनाथ जी से मोदी जी के दीर्घ जीवन की कामना की है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड में विकास के नये आयाम स्थापित हुए हैं। केंद्र सरकार द्वारा लगभग एक लाख करोड़ रूपए की विभिन्न परियोजनाएं प्रदेश के लिए स्वीकृत की गई हैं। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, चारधाम सड़क परियोजना ऑल वेदर रोड़, केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण, भारतमाला परियोजना, जमरानी बहुउद्देशीय परियोजना, नमामि गंगे, देहरादून स्मार्ट सिटी जैसी प्रदेश हित की योजनाओं तथा अनेक केन्द्रीय संस्थाओं  की स्वीकृति के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार भी व्यक्त किया है। 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के कुशल नेतृत्व में देश हित के हर वो काम मुमकिन हुए जो पहले सम्भव नहीं लगते थे। प्रधानमंत्री की दृढ़ संकल्प शक्ति का ही परिणाम है कि जम्मू कश्मीर को धारा 370 एवं 35ए से आजादी मिली, जम्मू कश्मीर के लोग देश की मुख्यधारा से जुड़कर विकास की नई इबारत लिख रहे हैं। देश के करोड़ो लोगों की आस्था के अनुरूप अयोध्या में श्री राम के भव्य मन्दिर का शिलान्यास प्रधानमंत्री के कर कमलों द्वारा किया गया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा देशहित में ऐसे ऐतिहासिक निर्णय लिये हैं जिनके बारे में पहले कोई सोच भी नहीं सकता था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना को नियंत्रित करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में केंद्र सरकार और सभी राज्य सरकारों द्वारा यथा संभव प्रयास किये जा रहे हैं। केन्द्र सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास से कोरोना की महामारी को नियंत्रित करने में बड़ी मदद मिली है। सभी देशवासियों को निःशुल्क वेक्सीन उपलब्ध कराना भी प्रधानमंत्री श्री मोदी की दूरदर्शिता एवं जनसेवा की भावना को दर्शाता है

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में वृक्षारोपण किया। 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति एवं नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना भी साकार हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली की वजह से भारत को वैश्विक स्तर पर एक अलग पहचान मिली है। 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के प्रति प्रधानमंत्री जी का विशेष लगाव है। उनके मार्गदर्शन में श्री केदारनाथ का पुनर्निर्माण कर उसे विश्वस्तरीय धार्मिक स्थल बनाने का उनका सपना साकार हो रहा है। बद्रीनाथ पुनर्निर्माण योजनाओं पर भी कार्य गतिमान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड में विकास के नये आयाम स्थापित हुए हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा एवं विधायक श्री खजान दास ने भी वृक्षारोपण किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर श्री केदारनाथ एवं गंगोत्री में आयोजित पूजा-अर्चना में वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घ जीवन की ईश्वर से कामना की।



मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रहलाद जोशी के साथ शुक्रवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर वाटिका पार्क , गोविंदगढ़ सेवा बस्ती देहरादून में  स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रहलाद जोशी ने  इसके बाद कोरोनेशन अस्पताल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर मरीजों को फल वितरण किया  और उनका हालचाल जाना । उसके उपरांत मुख्यमंत्री ने गांधी शताब्दी अस्पताल में कोविड टीकाकरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री श्री अजय भट्ट, स्वास्थ्य एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष/ विधायक श्री मदन कौशिक, विधायकगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।



एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.