Halloween party ideas 2015

 देहरादून:


भारतीय जनता पार्टी देहरादून जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से उनकी शासकीय भूमिका के प्रारंभ होने के दिन 7 अक्टूबर तक उत्तराखंड सहित पूरे देश में 'सेवा और समर्पण अभियान' चलाया जाएगा। जिसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। 



   इस क्रम में उत्तराखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी के जन्मदिवस 17 दिसंबर के दिन अन्य कार्यक्रमों के अलावा प्रदेश व्यापी वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया जा रहा है। जिसमें सरकार और संगठन  प्रदेश नेतृत्व के साथ जिला, मंडल व  बूथ स्तर तक के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता, जन प्रतिनिधि अपने अपने स्थान पर सक्रिय सहभागिता करेंगे।        

    जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुण्डीर ने इस संदर्भ में जिला देहरादून के अंतर्गत  विधायकों व सभी जन प्रतिनिधि बंधुओं से अनुरोध किया है , वे भी अपने अपने क्षेत्रों में इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करें।

   'सेवा और समर्पण अभियान' के अंतर्गत पर्यावरण की दृष्टि से वृक्षारोपण के अलावा दो और प्रदेश व्यापी कार्यक्रम किये जाने हैं :

  2 अक्टूबर (गांधी जयंती) बूथ स्तर तक : स्वच्छता अभियान ,प्लास्टिक हटाना

  7 अक्टूबर : नदी - नहरों व नालों की सफाई 

जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुण्डीर ने सेवा और समर्पण अभियान को सुव्यवस्थित व सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अमित डबराल, जिला उपाध्यक्ष को संयोजक व जिला मीडिया प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत  व जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजेश जुगलान को सह प्रभारी नियुक्त किया है।


एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.