Halloween party ideas 2015

उत्तराखंड की राजनीति में घमासान मचा हुआ है आगामी विधानसभा 2022 के चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने जहां भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी ने अपने पैर जमाने के लिए सभी तरह के हथकंडे अपनाने की कवायद शुरू की है तो उस पर भाजपा के तीखे तेवर नजर आ रहे हैं उन्होंने आम आदमी पार्टी को कहा है कि वह पहले अपने गिरेबान में झांके और अपनी दिल्ली को संभाले जहां उनका मॉडल फेल हो चुका है ,वहीं कांग्रेस को नसीहत भी दी है कि वह कॉपीकैट बनाना छोड़ दे अन्यथा उत्तराखंड में बची हुई साख भी जाती रहेगी।

आप उत्तराखंड में नहीं पहले दिल्ली में पूरे करें वायदे:कौशिक


देहरादून  :


भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि आम आदमी पार्टी को लोक लुभावन घोषणा के बजाय जमीनी स्तर पर बात करनी चाहिए। उन्होनें कहा कि दिल्ली मॉडल दिल्ली में ही फेल हो गया है और आप अन्य राज्यों में इसे लागू करने का शिगूफा छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रफल और जनसंख्या के लिहाज से दिल्ली में कितना विकास हुआ और आम आदमी पार्टी का इसमें कितना योगदान है इस पर ध्यान देने की जरुरत है। उत्तराखंड में रोजगार और वेरोजगारी भत्ता देने की बात करने वाली आप ने दिल्ली में कितना रोजगार और भत्ता दिया यह भी देखने का सवाल है। उन्होंने कहा कि घोषणा और वायदे में फर्क है क्योंकि कहना आसान है और करना कठिन। भाजपा घोषणा के साथ उनके क्रियान्वयन में भरोसा रखती है। दूसरे राज्य में आकर कुछ वायदे करने से बेहतर पहले अपने यहाँ पर ध्यान देने की जरुरत है,क्योंकि हकीकत सबको पता है।


कांग्रेस सब कुछ कॉपी कर सकती है लेकिन नियत कॉपी नही कर सकती: अभय सिंह


हरिद्वार:


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के साथ ही उनके मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के रूप में 20 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश के 252 मंडलों में सेवा और समर्पण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है सेवा और समर्पण अभियान 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चल रहे  सेवा-समर्पण के कार्यक्रम का आज हरिद्वार में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह और प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल ने समीक्षा बैठक ली



राष्ट्रीय महामंत्री अभय सिंह ने कहा कि युवा मोर्चा ऐसे कार्यक्रम करता है जो देश को समर्पित होते है उन्होंने कहा  प्रधानमंत्री मोदी जी ने सारा जीवन देश की उन्नति के लिए समर्पण किया है। उन्होंने सभी प्रकार की योजनाएं देश के सबसे गरीब व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया है  उनके समर्थक और देशवासी सेवा और समर्पण कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं ।

 उन्होंने मोर्चा कार्यकर्ताओ को कैसे युवा मोर्चा का विस्तार करना चाहिए इसके भी टिप्स दिए  उन्होंने कहा जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या जी उत्तराखंड आयेगें। 

 श्री सिंह ने कहा अब  कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी से बहुत सारी चीजें कॉपी कर रही है उन्होंने  कहा कि कांग्रेस सब कुछ कॉपी कर सकती है लेकिन नियत कॉपी नही कर सकती। उन्होंने कहा युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी का चेहरा है विपक्ष के पास कोई मुद्दा नही हम जो काम कर रहे है उसे युवा मोर्चा ने घर घर तक पहुँचाना है उन्होंने कहा न किसान खतरे में है न इस्लाम खतरे में है मोदी जी ने जिन खानदानों की दुकानें बंद कर दी सिर्फ वो खतरे में है।

 भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से ‘सेवा और समर्पण’ अभियान  की शरुवात हो चुकी है 7 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में बीजेपी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर संपर्क और संवाद करेंगे। इसके दौरान सेवा कार्यों की जो योजना बनाई गई  है। मोर्चों के  कार्यकर्ताओं को अभियान में अलग अलग जिम्मेदारी दी गई है।

 उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्ग दर्शन में आज भारत देश प्रगति के पथ पर चल रहा है जिसके चलते आज भारत विश्व गुरु बनने की राह पर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व की लंबे समय तक देश को जरूरत है। 

इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राघवेन्द्र जी एवं गौरव सहगल,प्रदेश महामंत्री रंजन बर्गली, हरजीत सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन जोशी प्रदेश मंत्री सागर गोयल, सुधीर जोशी, दिव्या राणा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज पटवाल, सोशल मीडिया प्रभारी अमित नारंग एवं प्रदेश के

 पदाधिकारी एवं प्रकोष्ठ के संयोजक एवं सह संयोजक उपस्थित रहे।

 

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.