Halloween party ideas 2015

 राष्ट्रीय  पशु धन  विकास  योजना के अतंर्गत  रानीपखरी  क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़कोट पंचायत  भवन   डांडी  में  पशु पालक  जागरूकता  एवं  पशु  बांझपन  निवारण  शिविर  आयोजित किया गया,,जिसमें  जिसमें  डॉक्टर दुबे द्वारा पशुपालकों  को  बांझपन, पशु धन बीमा  ,पशुओं  में होने वाले रोग, व निवारण   ,एवं पशु पालन  विभाग  की ओर से  से  ,,विभागीय योजनाओं  बकरी पालन, मुर्गा पालन, भेड़, गाय पालन ,भेस पालन हेतु  जानकारी दी गई। 



पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश कुमार रतूड़ी ने ई गोपाल ऐप  ऐप्प के  बारे में  विस्तृत जानकारी दी।

समाज  सेवी अशोक कुमार कपरूवान दूर्वा ने अपने  संबोधन में  कहा कि   कमजोर  वर्ग के लोगों  ,जो गरीबी रेखा से नीचे  यापन कर रहे  हैं उन्हें  पशु पालन   स्वरोजगार   योजना में लाभान्वित किया  जाना   चाहिए।  


 इस  अवसर   पर  पशु पालकों  को  निशुल्क    दवाइयाँ  भी  वितरित  की  गई। शिविर  में  महावीर प्रसाद  रतूड़ी  ,चंद्र  सिंह नेगी गोतम,, ग्राम पंचायत  प्रतिनिधि अनिल  कुमार,,वार्ड सदस्य  बिजेंद्र, पूर्व सदस्य धर्म  सिंह  मौजूद  रहे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.