Halloween party ideas 2015

 

ऋषिकेश : 


श्यामपुर के अमृतांशु ने सेना में कमीशन प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जल्द ही वह पुणे में  लेफ्टिनेन्ट के पद पर सेना को ज्वाईन कर दुश्मनों से देश व सीमाओं  की रक्षा करेंगे। नेशनल डिफेंस सर्विस के लिए चयनित होने पर  क्षेत्र में खुशी  का माहौल है। उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। रिश्तेदार  व परिचित फोन पर बधाई व शुभकामनाये प्रेषित कर रहे है। बेटे की उपलब्धि से माता पिता की खुशी का ठिकाना नही है। 




सैनिक पृष्ठभूमि में पले बढ़े अमृतांशु  मूल रूप से जनपद टिहरी गढ़वाल के तहसील  प्रतापनगर के  रेखा पट्टी की ग्राम पथियाणा के है । जो श्यामपर में आकर बस गये। उनके पिता अनिल कुमार उनियाल वर्तमान मे   बीआरओ मे अरूणाचल प्रदेश मे तैनात है । जबकि  माता पूजा उनियाल ग्रहणी है। 

अमृतांशु की  प्रारंभिक शिक्षा असम में हुई। आगे की शिक्षा उन्होंने श्यामपर स्तिथ एन डी एस स्कूल से  प्राप्त की  उन्होंने हाई स्कूल की परीक्षा वर्ष 2018 में तथा  इंटर की परीक्षा वर्ष 2020 में पास की। माता पिता का सपना था कि उनकी   इकलौती संतान इंजीनियर बने, जिसके लिये उन्हें बी टेक मे प्रवेश लेकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई प्रारम्भ कर दी। 

लेकिन अमृतांशु के मन मे कुछ और ही चल रहा था। वह सेना में भर्ती होकर देश की सीमाओं की रक्षा करना चाहते थे। उसी दौरान उन्होंने एन डी एस में भर्ती के लिए परीक्षा दी। नेशनल डिफेंस सर्विस में सलेक्ट होने पर उनके देश सेवा के जज्बे को पंख लग गये। जल्द ही वह सेना में अधिकारी के रुप मे नियुक्त होकर देश की रक्षा करेंगे। श्यामपुर की पूर्व ग्राम प्रधान शाकुम्भरी बिष्ट ने उनके घर पहुंच उनको बधाई दी ।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.