देहरादून के गुरूद्वारों के अध्यक्ष और प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया
अफगानिस्तान से श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप को सुरक्षित भारत पहुंचाए जाने पर दिया धन्यवाद
मुख्यमंत्री के विधानसभा कार्यालय में पहली बार अरदास सम्पन्न की गई और कढाह प्रसाद बांटा गया
शनिवार को देहरादून के गुरूद्वारों के अध्यक्ष और प्रतिनिधियों ने विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय सभागार में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। उन्होंने अफगानिस्तान से श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप को सुरक्षित भारत पहुंचाए जाने पर मुख्यमंत्री जी के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कहा कि प्रधानमंत्री जी ने सिक्ख समाज का मान बढाया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के विधानसभा कार्यालय में पहली बार अरदास सम्पन्न की गई और कढाह प्रसाद बांटा गया। मुख्यमंत्री को शाॅल और कृपाण भी भेंट की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में दुनिया में देश का मान बढा है। अफगानिस्तान से भारतीयों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा रही है। उत्तराखण्ड के लोगों को वहां से सुरक्षित लाने के लिए राज्य सरकार विदेश मंत्रालय के सम्पर्क में है। बहुत से लोग वापिस लाए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे हर पल सिक्ख समाज के साथ हैं। जब भी जरूरत होगी, उन्हें अपने साथ पाएंगे।
इस अवसर पर विधायक श्री राजेश शुक्ला, उत्तराखण्ड सिक्ख विकास परिषद के अध्यक्ष श्री बलजीत सोनी, श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष श्री गुरबक्श सिंह, श्री गुलजार सिंह, श्री गुरप्रीत सिंह, श्री सुरेन्द्र बत्रा, श्री जगमिंदर सिंह छाबङा, श्री चरणजीत सिंह, श्री सेवा सिंह मठारू सहित अन्य उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान के पूर्व राज्यपाल व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री कल्याण सिंह जी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय कल्याण सिंह जी का सम्पूर्ण जीवन भारत माता की सेवा में समर्पित रहा। उन्होंने हमेशा गरीबों, पिछङों, दलितों और वंचितों की लङाई लङी। उनका जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी के आराध्य प्रभु श्री राम के लिए उन्होंने अपनी सरकार क़ुर्बान कर दी। उनका अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर का सपना, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने साकार किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल्याण सिंह जी एक कुशल प्रशासक और लोकप्रिय नेता थे। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते भ्रष्टाचार मुक्त और भयमुक्त शासन दिया। आमजन में उनके प्रति बहुत लगाव था। उनके विचारों को अपने जीवन में उतारना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष
श्री मदन कौशिक, संगठन महामंत्री श्री अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री श्री
कुलदीप कुमार, कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज, विधायक श्री हरबंस कपूर
सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें