Halloween party ideas 2015

ख़िरसु में खाई में गिरी कार, SDRF द्वारा किया गया सकुशल रेस्क्यू

श्रीनगर:

आज दिनाँक  17 अगस्त 2021 को SDRF की पोस्ट श्रीनगर में प्रभारी  मुख्य आरक्षी भगत कंडारी को थाना श्रीनगर से सूचना प्राप्त हुई है कि खिरसु रोड पर बलोड़ी ग्राम मे एक गाडी गिरने कि सूचना है. सूचना प्राप्त होते ही SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरण तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। घटनास्थल पर एक आल्टो 800 कार गहरी खाई में गिरी हुई थी व कार में सवार मदद के लिए आवाज़ दे रहे थे। SDRF  द्वारा बिना समय गवाए ,तुरंत 

150 मी गहरी खाई में उतर दो लोगों को घायल अवस्था में रोप व स्ट्रेचर के माध्यम से निकाल कर  उपचार  हेतु 108 से अस्पताल  भेजा  गया। कार सवार किसी आवश्यक कार्य से कीर्तिनगर से ख़िरसु जा रहे थे कि अचानक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी। कार सवार व्यक्तियों का विवरण निम्न है-

1 विमला  उम्र 21पुत्री श्री रामसिंह  निवासी कीर्ति नगर

2 अक्षत काला  उम्र 24 पुत्र श्री जी आर काला निवासी कीर्तिनगर



SDRF रेस्क्यू टीम में निम्न कर्मी शामिल रहे- 

Hc 3041भगत सिंह

Ct 4198 देवेंद्र कुमार

Ct 4196 उपेन्द्र इष्टवाल

Ct 1938 विवेकानंद रणाकोटि

Ct 2944 रंजीत सिंह

Ct 1299 किशन सिंह

Ct 1982 नरेंद्र लाल

Tech राहुल डोबरियाल

Paramedic प्रवीन सिंह


 यमुनोत्री:

पैर फिसलकर खाई में गिरने से साधु हुआ चोटिल- SDRF ने  रेस्क्यू कर बचाया सुरक्षित

आज दिनाँक 17 अगस्त को यमुनोत्री धाम दर्शन के लिए आये  एक साधु का पैर फिसलने से खाई में गिरकर घायल होने की सूचना SDRF को प्राप्त हुई। उक्त सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट जानकीचट्टी से HC शेखर चंद जोशी के हमराह रेस्क्यू हेतु रवाना हुई। 


रेस्क्यू टीम द्वारा साधु जिनका नाम हनुमान दास उम्र 30 वर्ष, जो गहरी खाई में गिरने से चोटिल हो गए थे, को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया जिसके पश्चात स्ट्रेचर के द्वारा उन्हें 6 किमी नीचे जानकीचट्टी पहुँचाया गया। जिसके बाद उन्हें अग्रिम उपचार हेतु 108 चिकित्सा सेवा के माध्यम से बड़कोट पहुँचाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.