Halloween party ideas 2015

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को विधानसभा में विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन पर्यावरणविद् एवं चिपको आंदोलन के प्रणेता, पद्म विभूषण स्वर्गीय सुंदरलाल बहुगुणा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. सुंदरलाल बहुगुणा जी ने पर्यावरण संरक्षण, हिमालय और नदियों के संरक्षण के लिए कई आंदोलनों की अगुवानी की थी। वे सादगी के प्रतीक तथा उत्तराखण्ड के सच्चे हितेषी थे।



 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नरोरा, बुलंदशहर जाकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के निवर्तमान राज्यपाल श्री कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।



 मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. कल्याण सिंह जी योग्य प्रशासक एवं कुशल राजनीतिज्ञ थे, वे हम सभी के लिये हमेशा प्रेरणास्त्रोत रहेंगे।

 मुख्यमंत्री के साथ ही केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक एवं भाजपा प्रदेश अक्ष्यक्ष श्री मदन कौशिक ने भी स्व कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.