Halloween party ideas 2015

देहरादून:


 आज भारतीय जनता पार्टी जिला देहरादून का राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान प्रशिक्षण  जिला देहरादून सभागार में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश महामन्त्री भाजपा उत्तराखंड  कुलदीप कुमार और जिला अध्यक्ष देहरादून  शमशेर सिंह पुंडीर , प्रदेश सह संयोजक डॉ आदित्य कुमार ,जिला कार्यक्रम संयोजक विनोद कश्यप ,जिला महामंत्री  सुदेश कंडवाल, अरुणकुमार मित्तल  ने आदि ने इस अभियान की कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया।

कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के दौरान प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने  कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोविड के दौरान उत्तराखंड में 8 लाख परिवारों तक मदद पहुंचाने का अभूतपूर्व कार्य किया है। कोरोना टीकाकरण को लेकर कार्यकर्ता नियमित रूप से जागरूकता अभियान चला रहे हैं। यह अभियान बूथ स्तर तक जाएगा और इस जिला प्रशिक्षण के बाद मंडल स्तर पर भी बूथ के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। कुलदीप कुमार  ने कहा कि सभी स्वयं सेवकों को राजनीति से ऊपर उठकर , दलगत राजनीति को छोड़कर सभी की समान भाव से सेवा करनी है।

जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुण्डीर ने कहा  कि कोविड-19 महामारी के दौर में संभावित तीसरी लहर को देखते हुए  अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को आम नागरिकों  की मदद के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिले में मंडल व बूथ स्तर पर स्वास्थ्य टीमें गठित की जा रही हैं। इनमें एक डॉक्टर के साथ 4 लोग रहेंगे एक महिला और एक आईटी एक्सपर्ट भी रहेंगे। सभी को किट प्रदान की जाएगी, जिसमें ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर स्टीमर सहित अन्य उपकरण शामिल होंगे। प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक योगाभ्यास के शिविर भी इस प्रकार की कार्यशाला में आयोजित किए जाएंगे।

प्रदेश आई टी प्रमुख  हिंमाशु संगतानी ने आईटी  का प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को दिया। किस प्रकार मंडल प्रशिक्षकों को सभी जानकारी वर्चुअली फीड करनी है यह जानकारी भी कार्यकर्ताओं को दी।

कार्यक्रम के संयोजक व जिला मंत्री विनोद कश्यप ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य समाज में कोरोना की तीसरी लहर के दृष्टिगत जागरूकता पैदा करना है। 




भाजपा जिला महामंत्री और अभियान के समन्वयक सुदेश कंडवाल ने बताया कि 1 सितंबर से 5  सिंतबर के बीच सभी 17 मंडलों के प्रशिक्षण होने है उनके स्थान और तिथि तय हो चुकी है जल्द ही मंडल प्रशिक्षण भी प्रारंभ होंगे।

योग प्रशिक्षक  नवीन ठाकुर  ने योगाभ्यास भी कराया। चिकित्सक डॉक्टर आदित्य कुमार जी और डॉक्टर गिरिराज शर्मा द्वारा भी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला मन्त्री व जिला कार्यक्रम संयोजक विनोद कश्यप ने किया ।इस अवसर पर जिला महामंत्री अरुण मित्तल,  जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत,राजेश जुगलान, पूनम चौधरी, डॉ रमेश सैनी, रोहित भारद्वाज, रितेश असवाल, राजाराम शर्मा, पंकज शर्मा, मनवर नेगी, वेदप्रकाश कंडवाल,  सुभाष मनवाल,परवीन गुप्ता, कुसुम शर्मा, महेंद्र,राहुल शर्मा,रतन सिंह चौहान,मोहित शर्मा,निर्मला उनियाल, विनायक , आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.