Halloween party ideas 2015

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जन आशीर्वाद यात्रा के तहत आज जौली ग्रांट देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचे जहां उनका मुख्यमंत्री सहित अनेक गणमान्य नेताओं ने स्वागत किया इसके पश्चात जौलीग्रांट चौक पर भी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया इसी कड़ी में ऋषिकेश

महापौर के नेतृत्व में नेपाली फार्म तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का  स्वागत और अभिनंदन  किया।


ऋषिकेश:





 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के उत्तराखंड दौरे को लेकर कार्यकर्त्‍ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। शुक्रवार को देहरादून से  हरिद्वार सड़क मार्ग से जाते हुए भाजपा कार्यकर्त्‍ताओं ने नगर निगम महापौर की अगुआई  नेपालीफार्म में मानव श्रृंखला बनाई और पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। कई महिला कार्यकर्त्‍ता खासतौर पर भगवा परिधान पहन कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को पहुंची। वहीं जेपी नड्डा ने कार में बैठे हुए ही हाथ जोड़कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने भी चाक-चौबंद इंतजाम किए। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। .


शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का बेहद उत्साह के साथ स्वागत किया।हल्की बारिश के बीच स्वागत के लिए उमड़े कार्यकर्ताओं से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष गदगद नजर आये।नेपालीफार्म तिराहे पर मेयर अनिता ममगाई की अगुवाई में उत्तराखंड की संस्कृति गाजे-बाजे पुष्प वर्षा नारेबाजी के बीच उनका अभूतपूर्व स्वागत किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.