Halloween party ideas 2015


जौनपुर:




मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के रामदयालगंज मंडल में भाजपा संगठन कार्यसमिति की विशेष बैठक का आयोजन मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र विश्वकर्मा के अध्यक्षता में किया गया जिसमें भाजपा रामदयाल गंज मंडल कार्यसमिति के भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रमुखता से उपस्थित रही कार्य समिति की बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक संरचना करना रहा। कार्य समिति की बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जौनपुर के पूर्व सांसद कृष्ण प्रताप सिंह ने भाजपा के पित्रृ पुरूष डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी एव पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर किया, और समापन जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने किया। 

प्रथम सत्र को सम्बोधित करते हुये पूर्व सांसद के पी सिंह ने भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए सभी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने दायित्व का निर्वहन करें जो कार्य पार्टी संगठन ने आपको दिया है उसे समय पर पूरा करें।

 द्वितीय सत्र को सम्बोधित करते हुये पीयूष गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना हमारा लक्ष्‌य है, तभी अंतोदय की हम परिकल्पना कर सकते है, इसके लिए हर बूथ का कार्यकर्ता भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अच्छे से समझे और अपने गांव में इन योजनाओं की जानकारी आम जन को दें। 

जिला उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा की संगठन की संरचना हर बुथ पर इस बार जमीनी स्तर पर लगकर कार्यकर्ताओं का निर्माण करें हमारे भाजपा संगठन के दायित्वान कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर बूथ की संरचना बनाएंगे। क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी और मण्डल के प्रभारी पीयूष वर्धन सिंह ने उपस्थित कार्यकताओं के अंदर जोश भरते हुये कहा कि ऐसे जवाबदार व्यक्ति को उस बूथ की जवाबदारी दी जाएगी जो पार्टी संगठन के निर्देशों के अनुसार संगठन का विस्तार कर सके और दी जा रही जवाबदारी का बखूबी निर्वाहन कर सके। 

धनियामउ मण्डल की बैठक मण्डल अध्यक्ष बलवीर गौड़ के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसके पथम सत्र की बैठक को सम्बोधित करते हुये बदलापुर के विधायक रमेश चन्द्र मिश्रा ने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करते हुये कहा कि फिर से प्रदेश में पार्टी सरकार बने इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को गांव गांव लोगों के घरों में जाकर केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी दें। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले गरीब पात्र लाभार्थियों को वृद्धा, विधवा पेंशन ,आवास व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं ताकि हर गरीब तक सरकारी मदद पहुंच सके, मण्डल प्रभारी पाणिनि सिंह ने कहा कि गांव के लोगों के साथ ही आसपास के ग्रामीणों को पार्टी की योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ आने वाले दिनों में वह मतदान कर सकें इसके लिए मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए प्रेरित किया जाये देश में मतदान करने वालों की संख्या अधिक है इसके बाद भी मतदान कम होता है पूर्व उपाध्यक्ष पंकज मिश्र ने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुये कहा कि सभी कार्यकर्ता आने वाले चुनाव में जी जान से लग जाये ताकि 2022 फिर से हमारी सरकार बने । 

उक्त अवसर पर विनय सिंह सभासद, संजीव शर्मा, लाल बहादुर पाल, ओमप्रकाश सिंह, इंद्रसेन सिंह, प्रमोद प्रजापति, रामचंद्र प्रजापति, मंगला निषाद, आकाश उपाध्याय, दिनेश सिंह, प्रमोद सिंह, सुरेन्द्र पाठक, संजय सिंह, मैन बहादुर यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.