Halloween party ideas 2015



देहरादून:


 राज्य की राजधानी मे देह व्यापार फ़ल फूल रहा है। युवतियां जल्द पैसे कमाने  के लिए जिस्म का सौदा करने को ऑनलाइन माध्यम अपना रही है। 

जैसे पटेलनगर थाना क्षेत्र के देहराखास इलाके में चल रहे ऑनलाइन देह व्यापार के खुलासे से पता चलता है।

देहरादून पुलिस ने छह युवतियों को इस सिलसिले मे सलिंप्त पाया है।   यह सभी ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के माध्यम से बुकिंग करते थे।  इंस्पेक्टर पटेलनगर प्रदीप राणा ने मीडिया को बताया कि देवऋषि एनक्लेव से देह व्यापार के व्यापार  चलने की  अपुष्ट सूचना मिली। इस पर पुलिस ने देवऋषि एनक्लेव लेन सात स्थित मकान में छापा मारा ।वहां ऑनलाइन कालगर्ल सप्लाई का केन्द्र  चलाया जा रहा था।

पुलिस ने दबिश देकर छह महिला समेत 13 आरोपी पकड़े हैं। मौके पर भी पुलिस को आपत्तिजनक स्थिति में कई लोग मिले। पुलिस ने मुख्य  अजय कुशवाह उर्फ  साहिल को गिरफ्तार किया। वह ऑनलाइन ग्राहक ढूंढता  था।

एस्कार्ट सर्विस के लिए वह इंटरनेट  बुकिंग करने के साथ ही सोशलमीडिया से बुकिंग लेता था। इसके लिए ऑनलाइन महिलाओं के फोटो भेजे जाते थे। इसके बाद मोटी रकम लेकर बुकिंग होती। कई बार अपार्टमेंट में तो कई बार महिलाएं ग्राहकों के साथ भेजी जातीं। 

 युवतियां अपने फोटो को सोशल मीडिया पर भी अपलोड करती थीं। इसके माध्यम से ही  समय सीमा की कीमत तय की जाती थी। गिरफ्तार युवतियां दिल्ली व  हरियाणा की निवासी है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.