Halloween party ideas 2015

     ऋषिकेश : 

उत्तम सिंह



देहरादून के  कैंट क्षेत्रान्तर्गत गढ़ी डागरा स्तिथ दुर्गा मंदिर में प्रदेश प्रधान संगठन गढ़वाल मंडल की बैठक  आयोजित हुई।  बैठक से पूर्व एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष भास्कर संभल  के नेतृत्व में  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी  से मुलाकात की। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल ने पंचायती राज सचिव से 12 मांगों पर वार्ता हुयी । 7 मांगों पर बनी सहमति के किर्यान्वयन को लेकर पंचायती राज सचिव 15 दिन का समय मांगने पर संगठन अध्यक्ष ने 7 मांगों पर  लिखित में आश्वासन  दिए जाने को कहा। कहा कि वे  15 दिन में इस पर अपनी सहमति सरकार से दिलाएंगे।  इस दौरान जनपद टिहरी, चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी व देहरादून जिले के जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष आदि  सभी ने अपने विचार रखते हुये  सरकार से उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक  विचार करने को कहा। अन्यथा 15 दिन पश्चात  आंदोलन प्रदेश स्तर पर उग्ररूप धारण करेगा।  इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया । ग्राम पंचायत जोगीवाला माफी के प्रधान एवं  प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष सोबन सिंह कैंतुरा को प्रदेश उपाध्यक्ष व

 ग्राम प्रधान खैरी कला चंद्रमोहन पोखरियाल को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.