देहरादून :
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों
के अन्तर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र रूद्रपुर के अन्तर्गत 18 निर्माण कार्यों
हेतु 05 करोड़ 40 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की
है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र बाजपुर के अन्तर्गत 04 निर्माण कार्यों हेतु
02 करोड़ 82 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र खटीमा के अन्तर्गत 05 निर्माण
कार्यों हेतु 01 करोड़ 60 लाख रूपये की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान
की है।
मुख्यमंत्री ने राज्य योजनान्तर्गत टिहरी गढ़वाल के
विधानसभा क्षेत्र नरेन्द्रनगर के अन्तर्गत विभिन्न 04 निर्माण कार्यों हेतु
06 करोड़ 52 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने
विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के अन्तर्गत विभिन्न 03 निर्माण कार्यों हेतु
01 करोड़ रूपये, विधानसभा क्षेत्र घनसाली के अन्तर्गत विभिन्न 02 निर्माण
कार्यों हेतु 23 लाख 48 हजार रूपये की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति
प्रदान की है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य
योजनान्तर्गत जनपद हरिद्वार के विधानसभा क्षेत्र हरिद्वार के अन्तर्गत 06
निर्माण कार्यों हेतु 03 करोड़ 5 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की
है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र ज्वालापुर के अन्तर्गत 03 निर्माण
कार्यों हेतु 01 करोड़ 71 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र बी.एच.एल. के
अन्तर्गत विभिन्न 04 निर्माण कार्यों हेतु 01 करोड़ 52 लाख रूपये की
प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री श्री
पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के विधानसभा क्षेत्र रायपुर के अन्तर्गत 13
निर्माण कार्यों हेतु 08 करोड़ 48 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की
है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र सहसपुर के अन्तर्गत विभिन्न 02
निर्माण कार्यों हेतु 03 करोड़ 95 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र विकासनगर के
अन्तर्गत विभिन्न 03 निर्माण कार्यों हेतु 93 लाख 33 हजार रूपये की
प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री श्री
पुष्कर सिंह धामी ने राज्य योजनान्तर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा
क्षेत्र चौबट्टाखाल के अन्तर्गत विभिन्न 08 निर्माण कार्यों हेतु 01 करोड़
12 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा
क्षेत्र लैन्सडाउन के अन्तर्गत विभिन्न 03 निर्माण कार्यों हेतु 01 करोड़ 22
लाख रूपये की प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य योजनान्तर्गत जनपद नैनीताल के
विधानसभा क्षेत्र रामनगर के अन्तर्गत विभिन्न 04 निर्माण कार्यों हेतु 02
करोड़ रूपये, विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अन्तर्गत विभिन्न 04 निर्माण
कार्यों हेतु 03 करोड़ 52 लाख रूपये, बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र कपकोट के
अन्तर्गत विभिन्न 04 निर्माण कार्यों हेतु 02 करोड़ 7 लाख रूपये के साथ ही
मुख्यमंत्री ने राज्य योजनान्तर्गत विधानसभा क्षेत्र बद्रीनाथ के अन्तर्गत
विभिन्न 02 निर्माण कार्यों हेतु 61 लाख 20 हजार रूपये की प्रशासकीय व
वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने इसी प्रकार प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत सूलियाधार हडकी मोटर मार्ग के डौन्डा नामे तोक से चौराखेत तक मोटर मार्ग नवीनीकरण हेतु रूपये 87.66 लाख, थराली क्षेत्र के अंतर्गत आन्तरिक मार्गों के सुधारीकरण हेतु रूपये 69.88 लाख, सितारगंज में एन0एच0 125 से ग्राम बघौरी की ओर मार्ग सुधारीकरण हेतु रूपये 69.71 लाख, प्रतापनगर क्षेत्र में राजखेत घनसाली मोटर मार्ग से म्यूड़ा मय ललवाली मोटर मार्ग के नवीनीकरण हेतु रूपये 57.07 लाख, धर्मपुर के अन्तर्गत रेसकोर्स में दक्षिण वार्ड में आन्तरिक मार्गों के सुधारीकरण हेतु रूपये 55.69 लाख, विधानसभा गैरसैंण में झूलापुल निर्माण हेतु रूपये 6.30 लाख, मसूरी के अन्तर्गत सहस्त्रधारा रोड़ से कण्डोली-कैनाल रोड़ को जाने वाले मार्ग पर मन्दाकिनी विहार में ब्रहमावाला खाले के ऊपर 15 मी0 स्पान डब्ल लेन सेतु निर्माण हेतु प्रथम चरण के लिये रूपये 2.78 लाख के साथ ही विधानसभा क्षेत्र खटीमा के मोहम्मदपुर भुड़िया मोटर मार्ग एवं खटीमा-पीलीभीत में बनगांव से खकरा नदी तक मार्ग के डामरीकरण हेतु रूपये 1.78 लाख को प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
एक टिप्पणी भेजें