Halloween party ideas 2015

 सूबे के गलियारों से  ख़ास खबर - 







115  दिन पुरानी  तीरथ सरकार आज  विदा   हो गयी. अब भाजपा शासन अंतर्गत फिर एक नए मुख्यमंत्री को देखेंगे उत्तराखंडवासी। 

 3-4 दिनों से चल रही उठापटक के बीच आज मुख्यमंत्री तीरथ  सिंह रावत ने आज  भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी  नड्डा को अपना इस्तीफा भेज दिया है. 

उत्तराखंड में 08  महीने के भीतर  विधानसभा चुनाव होने है. हालांकि   तीरथ सिंह  रावत अभी सितंबर तक बने रह सकते थे।  परन्तु  कोरोना के चलते चुनाव नहीं होने का हवाला देकर मुख्यमंत्री  को हटाया  जा रहा है। 

हालांकि कुछ दिन पहले  तीरथ  सिंह ने कहा था कि उनके लिए विधायक अपनी सीट छोड़ने को तैयार है।  साथ ही उपचुनाव के लिए भी गंगोत्री  हल्द्वानी सीट से उनकी तैयारी थी.परन्तु आज ही उन्होंने इस्तीफे के पेशकश कर डाली ।कल विधान मंडल की बैठक में नरेंद्र सिंह तोमर की उपस्थिति में विधायकों की बैठक होगी।  आज तीरथ  सिंह रावत ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा  कि   कि  संवैधानिक संकट के कारण आज यह निर्णय लेना पड़  रहा है।  अतः  उन्होंने अपने 115 दिन के कार्यकाल में हुए कार्यों को गिनवाया है। 

उन्होंने कहा  कि कोरोना  के कारण विश्व की अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है और रोजगार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है. हमारी सरकार द्वारा रोजगार को प्रदान करने हेतु बेरोजगार युवाओं को प्रदान करने का प्रयास किया गया .

उन्होंने विभिन्न विभागों में  20 हज़ार से अधिक भर्तियों और नयी नियुक्तियों के बारे में बताया। जिनमें चिकित्सा. शिक्षा विभाग ,वन विभाग, पशु विभाग, जल निगम ,लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज विभाग, उद्यान विभाग, खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रण ,जल समाज कल्याण जनजाति कल्याण  आदि पदों पर कुल 22340  भर्तियां निकाली जाएंगी . कक्षा 11 12 के विद्यार्थियों के लिए टेबलेट हमने दिया है. इतनी बड़ी संख्या में हम नियुक्तियां देने जा रहे हैं और साथ ही कोविड-19 है जो भी कार्य बंद पड़े हैं उन लोगों को छूट दी है और  टैक्स माफ़ किया है।  अनेक पंजीकृत संस्थाओं के कर्मचारियों को और संस्थाओं को मानदेय भी उपलब्ध कराया गया है. 

अब कल उत्तराखंड के सभी सांसदों और विधायकों की उपस्थिति में निर्णय लिया जायेगा। कल ही तीरथ  सिंह रावत राज्यपाल से भी मिलेंगे।मुख्यमंत्री की रेस में अनेक विधायकों के नाम आ रहे है, परन्तु कल 3 बजे के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी. 


एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.