Halloween party ideas 2015

 

mn

देहरादून;



मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में पूजा अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद श्री पुष्कर सिंह धामी ने पहली बार  सचिवालय पहुंचकर  शासकीय कार्यों की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न पत्रावलियों का अवलोकन भी किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि शासन स्तर पर प्राप्त होने वाली पत्रावलियों का त्वरित निस्तारण किया जाय। उन्होंने कहा कि शासन से जनता के बहुत उम्मीदें होती हैं। यह सुनिश्चित किया जाय कि जन समस्याओं का समाधान शीघ्रता से हो। 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कार्यों में तेजी के साथ ही समयबद्धता एवं कार्यों के प्रति पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाय। यह सुनिश्चित किया जाय कि अपने कार्यों के लिए लोगों को अनावश्यक सचिवालय के चक्कर न लगाने पड़े। शासन स्तर पर प्राप्त होने वाली पत्रावलियों के ट्रेकिंग सिस्टम को और मजबूत बनाया जाय। आगन्तुकों के साथ शालीनतापूर्वक व्यवहार रखा जाय।


इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव श्री एल फैनई ,सचिव श्री अमित नेगी, श्री शैलेश बगोली, श्रीमती सौजन्या, अपर सचिव श्रीमती सोनिका भी मौजूद थे।


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को बीजापुर अतिथि गृह में पीसीएस एशोसियेशन के पदाधिकारियों ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई देने के साथ ही अपने संवर्ग की सेवा सम्बन्धी विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया। 



मुख्यमंत्री ने पीसीएस केडर के अधिकारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन बेहतर ढ़ंग से किये जाने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण जन समस्याओं के समाधान के लिये सजगता से कार्य करें ताकि शासन प्रशासन के प्रति आम जनता का विश्वास  और अधिक मजबूत हो सके। 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीसीएस अधिकारियों की सेवा सम्बन्धी विभिन्न समस्याओं के सम्बन्ध में विचार किया जाएगा। 

इस अवसर पर एसोशियेशन के महासचिव डॉ0 ललित नारायण मिश्र के साथ ही एसोशियेशन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.