Halloween party ideas 2015

 


क्लेमेंटाउन क्षेत्र में पिछले माह बुज़ुर्ग दंपत्ति की हुई मृत्यु के बाद  उनकी करोड़ों की प्रॉपर्टी कब्ज़ाने का मामला  सामने आया , जिसमे भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रीना गोयल समेत चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है.  भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतू खंडूरी ने इस पर कार्यवाही करते हुए रीना गोयल को भाजपा की सदस्य्ता से निष्कासित  कर  दिया है। 


सभी अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है.  अमेरिका में  बुज़ुर्ग दम्पति के रिश्तेदारों ने   ई मेल के जरिये तहरीर दी है। क्लेमेंटाउन थाने के एसएसआई  के अनुसार हाल  बुज़ुर्ग दम्पति देवेंद्र   मित्तल और सुशीला मित्तल की मृत्यु हो गयी थी. जबकि इनके एकलौते बेटे की मृत्यु भी कुछ साल  पहले हो गयी थी. प्रॉपर्टी  के अन्य वारिस अमेरिका में रहते है।  

जिसका फायदा उठाते हुए रीना गोयल ने अपने परिवार के साथ मिलकर दम्पति के घर के ताले तोड़कर कब्ज़ा कर लिया था। मृतक सुशीला के  भाई सुरेश महाजन जोकि  अमेरिका  में है उन्होंने ही पुलिस को इस सम्बन्ध में तहरीर दी .
जिसके बाद र्जांच पड़ताल कर  पुलिस ने रीना गोयल , उसके बेटे लब्य  गोयल व् ऋषभ गोयल तथा अनुज सैनी  को गिरफ्तार कर लिया है। 

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.