Halloween party ideas 2015

 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. इंदिरा हृदयेश के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

पीएमओ ने ट्वीट किया,

"डॉ इंदिरा हृदयेश जी कई सामुदायिक सेवा प्रयासों में सबसे आगे थीं। उन्होंने एक प्रभावी विधायक के रूप में अपनी पहचान बनाई और उनके पास समृद्ध प्रशासनिक अनुभव भी था। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना"।

 

देहरादून :






उत्तराखण्ड विधानसभा की नेता प्रतिपक्ष डाॅ0 इन्दिरा हृदयेश के आकस्मिक निधन से कांग्रेस में शोक की लहर है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डाॅ0 इन्दिरा हृदयेश के निधन को पार्टी व प्रदेश की अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने डाॅ0 इन्दिरा हृदयेश के रूप में अपना एक स्तम्भ खो दिया है उनके असमय निधन से जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी पूर्ति कभी नहीं की जा सकती है। अपने लम्बे राजनैतिक सफर में उनके द्वारा जनता व प्रदेश की सेवा के लिए वे सदैव याद की जायेंगी।  

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने नेता प्रतिपक्ष डाॅ0 इन्दिरा हृदयेश के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष डाॅ0 इन्दिरा हृदयेश का असमय आकस्मिक निधन उत्तराखण्ड प्रदेश एवं कांग्रेस पार्टी की अपूर्णीय क्षति है उनके निधन से राजनीति में जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि शिक्षक राजनीति से लेकर उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड तक का उनका लम्बा राजनैतिक सफर रहा है जिसमें उन्होंने कई उतार-चढाव देखे हैं। उन्होंने कहा कि स्व0 इन्दिरा हृदयेश के रूप में हमने आज अपना एक मार्ग दर्शक खो दिया है। नेता प्रतिपक्ष में पार्टी के विधायकगणों को समय-समय पर उनका मार्ग दर्शन मिलता रहा जिसके कारण विपक्षी दल के रूप में उनके कुशल एवं अनुभवी नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी सदन में जनता की आवाज उठाती रही। राज्य में पहली सरकार में मंत्री रहते हुए उन्होंने राज्य में ढांचागत विकास की नींव रखने में मदद की जिसके लिए वे सदैव याद की जायेंगी।  
श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि भगवान उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देवें।



 14 जून, 2021 को उनका अंतिम संस्कार होगा।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एकत्र कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डाॅ0 इन्दिरा हृदयेश के निधन पर शोक प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी ध्वज को आधा झुकाते हुए एक सप्ताह के शोक की घोषणा करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आगामी सभी कार्यक्रम निरस्त करने की घोषणा की गई।
डाॅ0 इन्दिरा हृदयेश के निधन पर शोक प्रकट करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश महामंत्री पी.के.अग्रवाल, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, मथुरादत्त जोशी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, डाॅ0 प्रतिमा सिह, नीनू सहगल, अर्जुन सोनकर, गरिमा दसौनी, नीरज नेगी, लक्ष्मण नेगी, भरत शर्मा, सुनील बांगा, शेखर कपूर, निखिल कुमार, सुलेमान अली, मोहन काला, दीपक थापा, नरेन्द्र राणा आदि कांग्रेसजन शामिल थे।    

अंतिम दर्शन हेतु  डॉ इंदिरा हृदयेश जी का पार्थिव शरीर उनके हल्द्वानी स्थित निज आवास से आज प्रातः 9 बजे कांग्रेस भवन “स्वराज आश्रम” लाया जाएगा।
स्वराज आश्रम में श्रद्धांजलि के उपरांत 10 बजे अंतिम यात्रा चित्रशिला घाट रानीबाग के लिये प्रस्थान करेगी।



उनके सम्मान में कल13 जून को राजकीय अवकाश घोषित किया गया। आज   ननैनीताल में कार्य दिवस नही होगा। सीएम एवम अन्य नेतागण उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने पंहुचेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.