Halloween party ideas 2015

मुख्यमंत्री तीरथ के निर्देश पर चार धाम यात्रा से संबंधित व्यक्तियों के  वैक्सीनैशन के लिये अतिरिक्त डोज उपलब्ध कराई गई





मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिये संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों के त्याग व समर्पण को याद करते हुए कहा कि लोकतंत्र के लिये यातनाये सहने वाले सेनानियों का हम सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के सम्मान को किस प्रकार और अधिक व्यापकता प्रदान की जाय इसके लिये अन्य राज्यों द्वारा अपनाई गई प्रक्रियाओं का भी अध्ययन किया जायेगा। उन्होंने ऐसे लोगों के आश्रितों को भी सम्मान दिये जाने की बात कही। 

शनिवार को बीजापुर अतिथि गृह में नित्यानन्द स्वामी जन सेवार्थ समिति द्वारा आपातकाल की 46वीं वार्षिकी पर उत्तराखण्ड के लोकतंत्र सेनानियों के साथ (वर्चुवल) सम्वाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि आपातकाल के कालखण्ड का इतिहास हमे बताता है कि किस प्रकार हमारे लोगो ने लोकतंत्र की रक्षा के लिये यातनाये सही। ऐसे लोकतंत्र के सेनानियों के सम्मान की परम्परा को बनाये रखना होगा। उन्होंने कहा कि उनके सम्मान में किस प्रकार और बेहतर व्यवस्था की जा सकती है, इसके लिये अन्य राज्यों द्वारा इस सम्बन्ध में की जा रही व्यवस्थाओं का अध्ययन किया जायेगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी देश में लोकतंत्र की मजबूती के लिये कार्य कर रहे हैं। लोकतंत्र के सेनानियों के सपनो को वे साकार कर रहे हैं। मोदी जी मजबूत लोकतांत्रिक राष्ट्र के वैभव के साथ ही सांस्कृतिक भारत की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।  

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री रणवीर सिंह ज्याला, श्री राजकुमार टांक, श्री हरीश कम्बोज आदि को शॉल भेंट कर सम्मानित भी किया।

इस कार्यक्रम में वर्चुवल रूप से सांसद श्री नरेश बंसल, प्रेम बुडाकोटी, रोशन लाल अग्रवाल एवं संयोजक श्री योगेश अग्रवाल आदि ने भी सम्बोधित किया।


मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर चार धाम यात्रा के दृष्टिगत कोविड-19 वैक्सीनेशन की गति को बढ़ाये जाने के लिये जनपद चमोली, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग एवं चार धाम यात्रा के मार्ग में आने वाले जनपद टिहरी एवं पौड़ी को राज्य द्वारा अतिरिक्त वैक्सीन उपलब्ध करायी गयी है। मुख्यमंत्री के निर्देश थे कि राज्य में निकट भविष्य में चार धाम यात्रा के प्रारम्भ होने पर चार धाम यात्रा से सम्बन्धित समस्त पुजारी दुकानदार / ढाबा संचालक स्थानिय निवासी, खच्चर-कांडी संचालक कैब ड्राइवर और अन्य जो चार धाम में आने वाले यात्रियों के सीधे संपर्क में आ सकते है, उनका कोविड-19 वैक्सीनेशन प्राथमिकता से जल्द से जल्द किया जाए। जिससे यात्रा में आने वाले यात्रियों के साथ-साथ इन सबकी सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकें। 



राज्य में कोविड-19 वैक्सीनेशन दिनांक 16 जनवरी, 2021 से जनपदों द्वारा किये जा रहें निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। साथ ही राज्य स्तर से समस्त जनपदों को समय-समय पर वैक्सीनेशन सम्बन्धित कवरेज, वेस्टेज एवं भारत सरकार से प्राप्त दिशानिर्देश सांझा किये जाते रहें है। राज्य में निकट भविष्य में चार धाम यात्रा प्रारम्भ होने वाली है, जिसके दृष्टिगत कोविड-19 वैक्सीनेशन की गति को बढ़ाने की आवश्यकता है, जिसके अन्तर्गत चार धाम यात्रा से सम्बन्धित समस्त पुजारी दुकानदार / ढाबा संचालक स्थानिय निवासी, खच्चर-कांडी संचालक कैब ड्राइवर और अन्य जो चार धाम में आने वाले यात्रियों के सीधे संपर्क में आ सकते है।  मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उक्त सम्बन्धित व्यक्तियों को समयानुसार वैक्सीनेट किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारीयों को दिशानिर्देश जारी किये हैं जिससे यात्रा में आने वाले यात्रियों के साथ-साथ इन सबकी सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकें। चार धाम यात्रा के दृष्टिगत काविड-19 वैक्सीनेशन की गति को बढ़ाये जाने हेतु मुख्यमंत्री द्वारा जारी किये गये आदेशों के क्रम में जनपद चमोली, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग एवं चार धाम यात्रा के मार्ग में आने वाले जनपद टिहरी एवं पौड़ी को राज्य द्वारा अतिरिक्त वैक्सीन उपलब्ध करायी गयी है। चमोली (बद्रीनाथ धाम) 5000, उत्तरकाशी (गंगोत्री, यमुनोत्री) 10000, रुद्रप्रयाग (केदारनाथ धाम) 5000, टिहरी 5000 और पौङी जनपद को 5000 डोज चार धाम से संबंधित व्यक्तियों के वैक्सीनैशन के लिये उपलब्ध कराई गई है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.