Halloween party ideas 2015


 मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने ‘पेशावर कांड‘ की वर्षगांठ पर नायक वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली के योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि भारत की आजादी के लिए ‘पेशावर कांड‘ एक महत्वपूर्ण पड़ाव था। मुख्यमंत्री श्री तीरथ ने पेशावर कांड की वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा कि पेशावर कांड ने देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

 उन्होंने भारत की आजादी में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली तथा उनके साथियों के योगदान को अविस्मरणीय एवं अद्वितीय बताया है और कहा यह महत्वपूर्ण घटना भारत की आजादी के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है।


         पेशावर कांड की 91 वी. वर्षगांठ पर प्रत्येक वर्ष जनपद पौड़ी के पीठसैण में आयोजित होने वाला कार्यक्रम इस बार कोविड के बढ़ते प्रभाव के चलते निरस्त कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ0 धनसिंह रावत ने बताया कि पौड़ी के पीठसैण में प्रत्येक वर्ष पेशावर कांड की वर्षगांठ 23 अप्रैल को समारोह का आयोजन कर पेशावर कांड के महानायक वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली को याद किया जाता है। इस बार 23 अप्रैल को 91 वी. वर्षगांठ पर पीठसैण में वीर चन्द्र सिंह की मूर्ति का अनावरण एवं स्मारक का लोकार्पण मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत के द्वारा किया जाना था लेकिन कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए उक्त कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.