Halloween party ideas 2015

 आज दिनांक: 13.04.2021 को कुम्भ मेला पुलिस की ततपरता और जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार का एक उदाहरण देखने मे आया। 



आज एक लड़की भावना मनराल हड़बड़ाहट में रायवाला स्थित कुम्भ मेला खोया पाया केंद्र पर पहुंची और बताया कि मैं नन्दप्रयाग से हरिद्वार के लिए आ रही उबर कम्पनी की एक कैब से सफर कर रही थी और नेपाली फार्म पर उतर गई। लेकिन थोड़ी देर बाद मुझे पता चला कि मेरे दो लेपटॉप उस गाड़ी मे ही छूट गए हैं। कृपया मेरे लैपटॉप मुझे वापस दिलवाने की कार्यवाही करें। 


भावना की समस्या जानते ही रायवाला कुम्भ मेला के खोया-पाया केंद्र पर ड्यूटीरत उ0नि0 कृष्णा ज्याड़ा, कां0 संजय, कां0 सचिन द्वारा ततपरता दिखाते हुए भावना को उस समय की CCTV फुटेज दिखाकर गाड़ी के नम्बर की पहचान की गई और उबर कम्पनी से बात करके उस गाड़ी के चालक का नाम और मोबाइल नम्बर का पता किया गया।


जब तक ये कार्यवाही हो पाती तब तक वह गाड़ी गाजियाबाद पहुंच चुकी थी, गाड़ी के चालक से बात करने पर चालक द्वारा भी ईमानदारी दिखाते हुए दोनो लेपटॉप के गाड़ी में मौजूद होने तस्दीक की। पुलिस के कहने पर गाड़ी चालक ने भावना के दोनो लेपटॉप उसके गाजियाबाद में रहने वाले परिजनों के सुपर्द कर दिये। 

पुलिस की तत्काल की गई कार्यवाही से प्रभावित होकर भावना ने कहा कि मैं तो अपने दोनो लेपटॉप वापस पाने की उम्मीद खो चुकी थी, लेकिन कुम्भ मेला पुलिस की ततपरता और जनता की सेवा के लिए समर्पण भाव की बदौलत मेरे दोनो लैपटॉप मुझे वापस मिल गए। 

उन्होंने कहा कि मैं तहेदिल से कुम्भ मेला पुलिस का धन्यवाद करती हूं।


मानवीय ओर सराहनीय कार्यों से श्रद्धालुओं पर अपनी छाप छोड़ी कुम्भ मेला पुलिस

             

         कुम्भ मात्र एक डुबकी नहीं  यह तो सार है अध्यात्म का, फिर चाहे आप मां गंगा के चरणों मे अपनी श्रद्धा पावन स्नान से अर्पित करो या किसी असहाय को  मां गंगा के  तट पर पहुँचा कर।







     कुम्भ मेला पुलिस  जो सजग सतर्क ओर अडिग है अपने कर्तव्य पथ पर, फिर  चाहे वो कर्तव्य निर्वहन यातायात प्रबन्धन हो या गंगा घाट पर श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करता जवान सभी का अपना महत्व और गुरुता है,

     महाकुम्भ अविराम अपने पथ पर अविरल बढ़ रहा है  लाखों की   संख्या में  श्रद्धालु माँ गंगा में डुबकी लगा खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं वही  अनेक ऐसे भी  श्रद्धालु हैं जो   दिव्यांग, बुजर्ग अथवा असहाय  होने से सड़क पार  कर घाटों में पहुँचने में खुद को असमर्थ महसूस कर रहे हैं

        उन सभी को सकुशल पावन स्नान कराने का कार्य कर रहें है कुम्भ मेला पुलिस के जवान जो प्रतिदिन ही अनेक भक्तो को सहायता प्रदान कर पावन पर्व में डुबकी लगवा रहे हैं और  कर्तव्य निर्वहन के साथ ही मानवीय कायों से माँ गंगा का आशीर्वाद प्राप्त कर रहें है।।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.