Halloween party ideas 2015

 


     मानवता के धर्म युद्ध मे SDRF रण योद्धा बन अपना मानव धर्म निभा रही है, SDRF का हर जवान हर योद्धा अपने - अपने हिस्से का युद्ध पूर्ण समर्पण , त्याग और साहस से लड़ रहा है  आज के मार्मिक दृश्य ने SDRF जवानों के ही नहीं वरन देखने सुनने वालों की भी आंखे नम कर दी।





       हल्द्वानी सुशीला तिवारी में संक्रमित हुए शवों को जिनके परिजनों ने दाह संस्कार में आने की जददोजहद नहीं की, तो SDRF उत्तराखंड पुलिस ने आगे आकर अपना फर्ज निभाया है, SDRF बल के इंस्पेक्टर गजेंद्र परवाल ने टीम के साथ सभी सात शवों का भारत सरकार द्वारा जारी SOP के नियमों के तहत  दाह संस्कार किया

      वहीं उत्तरकाशी में भी SDRF जवानों ने एक शव का दाह संस्कार किया, जबकि कल उत्तरकाशी में टीम के द्वारा दो शवों को मुखाग्नि दी गयी। यह वो वक्त है जब शवों के परिजन, संशय कोविड संक्रमण और अन्य कारणों से शवों के साथ आने  को भी  मना  कर रहे है,।

      SDRF उत्तराखंड पुलिस सभी से अपील करती है कि जहां तक सम्भव हो घरों में रहें, यदि घर से निकलना आवश्यक हो तो मास्क अनिवार्य रूप से लगाएं, सेनेटाइज करते रहें और पौष्टिक भोजन ले, कोई भी लक्षण आने पर टेस्ट अवश्य कराएं ओर अविलम्ब दवा लें।

     


एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.