Halloween party ideas 2015

 मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की हैं-

  • उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा पर्वतीय क्षे़त्रों में संचालित निगम की बस सेवाओं से होने वाली हानि की क्षतिपूर्ति के लिए 17 करोड़ 34 लाख रूपए राशि अनुमोदित की गई है।
  • महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज, देहरादून के रोड इंटर कनेक्शन, वाईडनिंग और पार्किंग के लिए 1 करोड़ 94 लाख 26 हजार रूपए की स्वीकृति दी गई है। यहां के क्रिकेट ग्राउण्ड के अनुरक्षण के लिए प्रथम किश्त 1 करोड़ 92 लाख 48 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की है।
  • पौड़ी में रांसी स्टेडियम के विस्तारीकरण के लिए 3 करोड़ 46 लाख 34 हजार रूपए अवमुक्त किए जाने को मंजूरी दी गई है।
  • 38 वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से पूर्व समस्त अवस्थापना सुविधायें विकसित किए जाने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति द्वारा की गई संस्तुति के क्रम तृतीय चरण के निर्दिष्ट कार्य हेतु कुल रूपए 4 करोड़ 84 लाख 36 हजार की राशि अनुमोदित की गई है।
  • वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिक एवं वानिकी विश्वविद्यालय के भरसार परिसर में प्रशासनिक भवन निर्माण के लिए 2 करोड़ रूपए अवमुक्त किए जाने को मंजूरी दी है।
  • जनपद ऊधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र गदरपुर में एक्सरसाईज हाॅल और बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाॅल का निर्माण के लिए 2 करोड़ 71 लाख 54 हजार रूपए की राशि का अनुमोदन किया गया है।
  • जनपद नैनीताल के अंतर्गत हल्द्वानी में 200 शैयायुक्त उपजिला चिकित्सालय के निर्माण के लिए 10 करोड़ रूपए की राशि अनुमोदित की गई है।


गोपाल रावत जी का जाना प्रदेश के लिए अपूर्णीय क्षति: मुख्यमंत्री


-मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में किया प्रतिभाग


देहरादून:




 मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने आज बलबीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में गंगोत्री विधायक स्व. श्री गोपाल रावत के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रतिभाग किया। इस अवसर मुख्यमंत्री ने कहा कि  गंगोत्री वैली के विकास के लिए किए गए उनके कार्य हमेशा याद किए जायेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के लिए भी यह अपूर्णीय क्षति है। उनका जाना पूरे प्रदेश के लिए अपूर्णीय क्षति है। उत्तराखण्ड के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी , राज्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित तमाम बीजेपी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.