आज उत्तराखंड में कोविड टीकाकरण के 470 सत्र आयोजित किये गए। आज 30435 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया।अब तक कुल मिलाकर 107364 लोगों को पूर्ण रूप से टीकाकरण किया गया है, जबकि कल 60 वर्ष से ऊपर 187985 व्यक्तियों को पहली खुराक का टीकाकरण किया गया है।
45 -60 वर्षीय सहरूग्णता वाले 10733 व्यक्तियों को पहली खुराक का टीकाकरण किया गया है।
उत्तराखंड में आज कोरोना पॉजिटिव के 99 मामले आए हैं। जिसे मिलाकर उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 98228 हो गए हैं। जिसमें सक्रिय मामलो की संख्या 728 है, आज 69 लोग ठीक हो चुके है, कुल रिकवर मामलों की संख्या 94380 है। अभी तक 1704 लोगों मृत्यु हो चुकी है।
1073 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। अभी तक कुल 2512169 सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। 12399 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
उत्तराखंड में देहरादून जनपद में एक कन्टेनमेंट जोन है जो मसूरी गोल्वे कॉटेज, सेंट जॉर्ज स्कूल बर्लोगंज में है।
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर 96.08 % हो गयी है। उत्तराखंड में जनपद देहरादून में एक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
उत्तराखंड में आज किसी भी कोरोना संक्रमित की मृत्यु नही हुई है।
एक टिप्पणी भेजें