आज उत्तराखंड में आज उत्तराखंड में कोविड टीकाकरण के 197 सत्र आयोजित किये गए। आज 13248 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। अब तक कुल मिलाकर 69780 लोगों को पूर्ण रूप से टीकाकरण किया गया है, जबकि आज 60 वर्ष से ऊपर 57327 व्यक्तियों को पहली खुराक का टीकाकरण किया गया है।
45 -60 वर्षीय सहरूग्णता वाले 3059 व्यक्तियों को पहली खुराक का टीकाकरण किया गया है।
उत्तराखंड में आज कोरोना पॉजिटिव के 36 मामले आए हैं। जिसे मिलाकर उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 97565 हो गए हैं। जिसमें सक्रिय मामलो की संख्या 600 है, आज 45 लोग ठीक हो चुके है, रिकवर मामलों की संख्या 93858 है। अभी तक 1697 लोगों मृत्यु हो चुकी है।
12628 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। अभी तक कुल 2403079 सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। 7475 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर 96.20% हो गयी है। उत्तराखंड में कोई कन्टेनमेंट जोन नहीं है।
उत्तराखंड में आज 02 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हुई है। जिसमें मैक्स अस्पताल देहरादून से 01 और एम्स ऋषिकेश से 01 की मृत्यु हुई हैI
.png)



एक टिप्पणी भेजें