Halloween party ideas 2015

 




आज उत्तराखंड में कोविड टीकाकरण के 510 सत्र आयोजित किये गए। आज 24330  लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। अब तक कुल मिलाकर 120401 लोगों को पूर्ण रूप से टीकाकरण किया गया है, जबकि कल 60 वर्ष से ऊपर 296048 व्यक्तियों  को पहली खुराक का टीकाकरण किया गया है। 45-60 वर्षीय सहरूग्णता वाले 21068 व्यक्तियों  को पहली खुराक का टीकाकरण किया गया है।


 
 
 
 
उत्तराखंड में आज कोरोना पॉजिटिव के 186 मामले आए हैं। जिसे मिलाकर उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 99258 हो गए हैं। जिसमें सक्रिय मामलो की संख्या 1162 है, आज 161 लोग ठीक हो चुके है, कुल रिकवर मामलों की संख्या 94916 है। अभी तक 1708 लोगों मृत्यु हो चुकी है।

13246 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। अभी तक कुल 2593136  सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। 13028 की रिपोर्ट आनी बाकी है।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर घटकर 95.63 % हो गयी है। उत्तराखंड में जनपद देहरादून में एक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। उत्तराखंड में देहरादून जनपद में एक कन्टेनमेंट जोन है जो मसूरी गोल्वे कॉटेज, सेंट जॉर्ज स्कूल बर्लोगंज में है।

उत्तराखंड में आज 01 कोरोना संक्रमित की मृत्यु  हिमालयन अस्पताल देहरादून  में हुई है। 


 

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.