गैरसैंण सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही 11 बजे आरम्भ हुई। विधायक काजी निज़ामुद्दीन के प्रश्न पर सरकार की ओर से वन/पर्यावरण मंत्री ने हरक सिंह रावत ने अवशिष्ट प्रबन्धन विषय पर अपना पक्ष रखा।
चमोली आपदा पर नेता प्रतिपक्ष श्रीमती इंद्रा हृदयेश में प्रश्न पर हरक सिंह रावत ने अलार्मिंग सिस्टम की जानकारी दी। विधायक देशराज कर्णवाल के अनुसूचित जाति उप योजना के समग्र उत्थान के पप्रश्न पर समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने अपना जवाब प्रस्तुत किया।
विधायक प्रीतम सिंह ने चमोली और बागेश्वर में संचालित वृद्धावस्था में आवंटित बजट की जानकारी मांगी, जिस पर समाज कल्याण मंत्री ने विस्तृत जानकारी दी।
प्रीतम सिंह पंवार ने कोविड-19 महामारी में यातायात ठप्प रहने से हुए नुकसान ओर उनकी परेशानी को कम करने के लिए सरकार के प्रयास के बारे में पूछा ,परिवहन मंत्री ने सरकार द्वारा किये गए उपायों ,योजना की जानकारी दी। प्रीतम सिंह पंवार ने कोविड-19 महामारी में यातायात ठप्प रहने से हुए नुकसान ओर उनकी परेशानी को कम करने के लिए सरकार के प्रयास के बारे में भी पूछा जिस पर परिवहन मंत्री ने सरकार द्वारा किये गए उपायों ,योजना की जानकारी दी।
विधायक संजीव आर्य के प्रश्न पर सरकार की ओर से समाज कल्याण मंत्री सतपाल महाराज , ने ट्यूबवेल सिंचाई योजना पर जानकारी दी।विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के प्रश्न पर सरकार की ओर से सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने नदी/ खालो में भू कटाव की सुरक्षा पर सिंचाई योजना की जानकारी दी।
साढ़े बारह बजे के करीब प्रश्नकाल खत्म हुआ, शून्यकाल प्रारम्भ हुआ।
शून्यकाल में नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश, विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, करन माहरा आदि ने महंगाई पर अपने कुछ विषय रखे, संसदीय कार्य मंत्री मदन कौशिक ने महंगाई को कम करने के सरकार के प्रयास की जानकारी दी।
सवा दो बजे के करीब सदन की कार्यवाही 3 बजे तक स्थगित की गयी। सदन की कार्यवाही 3 बजे से पुनः प्रारंभ हुई।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भराड़ीसैंण में मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि जनपद चमोली में गैरसैंण के समीप दिवालीखाल में घाट विकासखण्ड के लोगों द्वारा सड़क चैड़ीकरण को लेकर किये जा रहे प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों व पुलिस प्रशासन के बीच घटित घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में जो भी दोषी है उसका भी संज्ञान लिया जायेगा और यदि कोई निर्दोष है, तो उस पर कोई कारवाई नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी ब्लाक मुख्यालयों पर जिन पर ट्रेफिक कम है, उनको डेढ़ लेन से जोड़ने एवं अधिक ट्रेफिक वाले जनपदों को डबल लेन से जोड़ने की घोषणा पिछले माह अल्मोड़ा में की गई थी। चमोली जनपद भ्रमण के दौरान भी यह बात कही गई थी। लेकिन कुछ लोग अस्थिरता पैदा करना चाहते हैं एवं भ्रम फैलाने का कार्य कर रहे हैं।
एक टिप्पणी भेजें