Halloween party ideas 2015


   


     

       नैनीताल:

आज पुलिस कंट्रोल रूम नैनीताल के माध्यम से फायर स्टेशन नैनीताल/थाना तल्लीताल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तल्लीताल क्षेत्र अंतर्गत भवाली रोड समस्त छावनी एरिया पिंगरी मोड कैलाखान नैनीताल के पास एक मकान में आग लगी है जो कि तेजी से फैल रही है। 

उक्त सूचना के आधार पर थाना तल्लीताल से तत्काल थानाध्यक्ष तल्लीताल द्वारा मय पुलिस बल एवं फायर स्टेशन नैनीताल से एफएसएसओ - चन्दन राम आर्य मय अग्निशमन कर्मचारियों के साथ 02 फायर वाटर टेंडर व एक मिनी हाई प्रेशर तथा एयर फोर्स भवाली के वाटर वाउचर के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर देखा तो आग काफी तेजी से फैली रही थी। 

फायर सर्विस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए पंपिग कर भीषण आग पर काबू पाया गया। जिससे घर के निचले हिस्से को आगजनी से बचा लिया गया। आगजनी में कोई भी व्यक्ति के हताहत नहीं हुआ।

श्रीमान क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्री प्रमोद कुमार साह द्वारा मौके पर पहुंचकर पीड़ितों का हाल जाना गया। पूछताछ के दौरान आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया बिजली शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

थानाध्यक्ष तल्लीताल विजय मेहता द्वारा बताया गया कि उपरोक्त कंपाउंड में 5 परिवार रहते थे जो सभी सुरक्षित हैं।


*पुलिस टीम में थाना तल्लीताल के पुलिस बल सहित फायर स्टेशन नैनीताल से*

Fsso-चन्दन राम आर्य

LFM जवाहर सिंह राणा

LFM- राजेन्द्र नाथ

DVR भोपाल सिंह

DVR उमेश कुमार

FM मनोज भट्ट

FM कुलदीप कुमार

FM नीरज कुमार

FM गौरव सिंह

FM रवि चन्द्र आर्य

FM  दिनेश राणा

FM धीरेन्द्र सिंह

FM जगत सिंह

FM अवनीश कुमार

FM राजेन्द्र सिंह 

Fm मोहन सिंह

फायर स्टेशन मल्लीताल नैनीताल सम्मिलित रहे।


                       

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.