Halloween party ideas 2015

डोईवाला:

 राजाजी टाइगर रिजर्व के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई वन्यजीवों के संरक्षण में अहम योगदान के लिए राजाजी टाइगर रिजर्व के रेंजर महेंद्र गिरी को आईयू सीएन डब्लू सीपीए (IUCNWCPA) इंटरनेशनल रेंजर अवार्ड प्रदान किया गया है यह पुरस्कार पाने वाले महेंद्र गिरी पूरे एशिया महाद्वीप में अकेले रेंजर हैं।

 आई यू पी ए एन डब्लू सी पी ए की ओर से वन्यजीवों के संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है इंटरनेशनल रेंजर फेडरेशन ग्लोबल वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन और कंजर्वेशन एलाइज के सहयोग से दिए जाने वाले इस पुरस्कार के लिए दुनिया के 43 देशों के 630 रेंजर वन रेंजरों ने भाग लिया था इसमें से पूरे एशिया में रेजर महेंद्र गिरी का चयन किया गया है। संस्था द्वारा पुरस्कार में $10000 की धन राशि एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।



उत्तराखंड को मिली इस उपलब्धि पर आज राज्य मंत्री करण वोहरा ने रेंजर महेंद्र गिरी को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया साथ ही 5100  रु पारितोषिक भी भेंट किया।

उन्होने कहा की रेंजर महेन्द्र गिरी को मिला यह सम्मान उत्तराखंड ही नही देश के लिए गर्व की बात है।उन्होंने यह साबित किया है कि यदि ईमानदारी से कोई कार्य किया जाए तो सफलता जरूर मिलती है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.