Halloween party ideas 2015

 

हरिद्वार:




आयुक्त गढ़वाल मंडल रविनाथ रमन ने मेला नियंत्रण भवन में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने ट्रैफिक प्लान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही साफ सफाई व्यवस्था के बेहतर प्रबंधन के निर्देश देते हुए अतिरिक्त मानव संसाधन बढ़ाने को कहा।                                     

मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि पार्किंग व्यवस्था के लिए व्यापक प्लान बना लें। पार्किंग की क्षमता और शौचालय आदि की सुविधा को विकसित करने पर आयुक्त ने जोर दिया। उन्होंने पार्किंग भरने की सूचना संबंधित ड्यूटी इंचार्ज को देने और पब्लिक मूवमेंट के लिए महत्वपूर्ण जगहों पर साइनेज लगाने के निर्देश दिए।                                                         

गढ़वाल मंडल आयुक्त रविनाथ रमन ने मेला क्षेत्र में साफ सफाई की व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए। मेलाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि सफाई व्यवस्था के लिए व्यापक प्लान बना लिया गया है। इसके लिए सफाई कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती के लिए शासन स्तर पर स्वीकृति ली जाएगी।                                                                     

बैठक में अपर मेलाधिकारी डा ललित नारायण मिश्र, हरबीर सिंह, नगर आयुक्त जयभारत सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश रावत आदि मौजूद थे।


आयुक्त गढ़वाल मंडल रविनाथ रमन ने बुधवार को चंडीद्धीप टापू पर निर्मित हो रहे मीडिया सेंटर का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने अभी तक हुए कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। 

मंडलायुक्त ने सबसे पहले प्रदेश व अंतराष्ट्रीय मीडिया प्रतिनिधियों के लिए बनाएं जा रहे स्विस काॅटेज, शौचालय, बाथरूम आदि का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बिजली, पानी आदि के बारें में जानकारी ली। 

इस पर नोडल अधिकारी मीडिया, कुम्भ मेला मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मीडिया सेंटर में सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। प्रेस प्रतिनिधियों के तनाव प्रबंधन के लिए मेडिटेशन के साथ ही देवभूमि संस्कृति के अनुरूप मंदिर का भी प्रबंध किया गया है। मीडिया सेंटर में स्टूडियो, प्रेस कांफ्रेंस हाॅल, वर्किंग स्टेशन, पीसीआर रूम, बाहर से आने वाले प्रेस प्रतिनिधियों के लिए अल्पकालिक आवासीय सुविधा भी दी गई है।  

इसके बाद मंडलायुक्त ने प्रेस कान्फ्रेंस हाॅल, वर्किंग स्टेशन, स्टूडियो, पीसीआर रूम, रिसेप्शन सहित वीआईपी पैगोडा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जताई। 

इस दौरान अपर मेला अधिकारी डाॅ0 ललित नारायण मिश्र व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.