Halloween party ideas 2015


देहरादून:




 भारत सरकार द्वारा 15 अगस्त 2022 को भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ से 75 सप्ताह पूर्व दिनांक 12 मार्च 2021 से ‘‘आजादी का अमृत स्मरणोत्सव’’ आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त के क्रम में मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में  प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी आजादी का स्मरणोत्सव आयोजित किए जाने के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है।  

उक्त के अनुपालन में जानकारी देते हुए जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश ममगांई ने अवगत कराया  कि जिला प्रशासन द्वारा 12 मार्च 2021 को प्रातः 06ः30 बजे पवेलियन ग्राउण्ड से महिला एवं पुरूष ओपन वर्ग में साईकिल रैली एवं फ्रीडम रन का आयोजन किया जा रहा है। उक्त साईकिल रैली एवं फ्रीडम रन में सभी  ओपन आयु वर्ग में इच्छुक प्रतिभागी प्रतिभाग कर सकते है। प्रतिभागी अपना रजिस्ट्रेशन एवं अधिक जानकारी के लिए (अमित कटारिया) 9557077786 एवं (प्रमोद पाण्डे) 7500129888 पर सम्पर्क कर सकते हैं। 


         जनपद में आगामी 12 मार्च को भारतीय स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के  75 सप्ताह पूर्व पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम आजादी का अमृत स्मरणोत्सव स्थानीय महिला पॉलिटेक्निक आइटीडीआर निकट सर्वे चौक में आयोजित किया जाएगा। जिसके तहत प्रातः6.30बजे  मैराथन दौड़ के साथ शुरुआत की जाएगी जो क्रीड़ा विभाग के सौजन्य से संपादित की जाएगी इसके अलावा साइकिल रैली फ्रीडम रन कलर गुब्बारों निबंध प्रतियोगिता के साथ ही फोटो प्रदर्शनी आदि कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रभारी जिला अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी नितिका खंडेलवाल ने अवगत कराया है कि 12 मार्च को महिला  पॉलिटेक्निक सर्वे चौक में आयोजित अन्य कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे से आयोजित किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देश में जनजागृति लाने वाले महापुरुषों की चित्रप्रदर्शनी लगाई जाएगी साथ ही खादी ग्राम उद्योग बोर्ड द्वारा स्टाल लगाकर विभिन्न प्रकार की जानकारियां आम जनता को दी जाएंगी । इस दौरान फोटो प्रदर्शनी निबंध प्रतियोगिता मैराथन दौड़  कलर गुब्बारों का प्रदर्शन समेत अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे उन्होंने इस दौरान होने वाले कार्यक्रमों के प्रचार प्रसार हेतु  मीडिया के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है।    




जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने आज यहां दून अस्पताल के नई ओपीडी कंपलेक्स में 28 दिनों के बाद लगने वाली दूसरी कोविड-19 टीकाकरण की दूसरी डोज लगवाई उन्होंने वैक्सीनेशन उपरांत आधे घंटे तक वेटिंग रूम में प्रवास किया इस दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन पूर्णतया सुरक्षित है और सभी लोगों को कोविड-19 का टीका लगवाने का अनुरोध किया।       

  


एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.