आज उत्तराखंड में कोविड टीकाकरण के 503 सत्र आयोजित किये गए। आज 25881 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। अब तक कुल मिलाकर 119124 लोगों को पूर्ण रूप से टीकाकरण किया गया है, जबकि कल 60 वर्ष से ऊपर 286248 व्यक्तियों को पहली खुराक का टीकाकरण किया गया है। 45-60 वर्षीय सहरूग्णता वाले 19058 व्यक्तियों को पहली खुराक का टीकाकरण किया गया है।
उत्तराखंड में आज कोरोना पॉजिटिव के 192 मामले आए हैं। जिसे मिलाकर उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 99072 हो गए हैं। जिसमें सक्रिय मामलो की संख्या 1150 है, आज 121 लोग ठीक हो चुके है, कुल रिकवर मामलों की संख्या 94755 है। अभी तक 1707 लोगों मृत्यु हो चुकी है।
9069 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। अभी तक कुल 2579890 सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। 13969 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर घटकर 95.64% हो गयी है। उत्तराखंड में जनपद देहरादून में एक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। उत्तराखंड में देहरादून जनपद में एक कन्टेनमेंट जोन है जो मसूरी गोल्वे कॉटेज, सेंट जॉर्ज स्कूल बर्लोगंज में है।
उत्तराखंड में आज 01 कोरोना संक्रमित की मृत्यु GDMC ,देहरादून में हुई है।
एक टिप्पणी भेजें