Halloween party ideas 2015


 
ऋषिकेश :  
 
ऋषिकेश विधानसभा को भाजपा गढ माना जाता है । लेकिन भाजपा की गुटबाजी एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं उपेक्षाओ से कार्यकर्त्ता नाराज है । जहां शनिवार को  छिददरवाला में   कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में भाजपा के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य और पूर्व सैनिक गजेन्द्र विक्रम शाही‚भाजपा के पूर्व अनुसूचित जाति के श्यामपुर मण्डल अध्यक्ष राकेश गौड, भाजपा के किसान मोर्चा के जयराम चौहान‚ पूर्व सैनिक अमन पोखरियाल‚ लामी  नियाल‚ कमल बनर्जी‚ अमित धस्माना सहित सैकडो महिलाओं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
  इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि आज भाजपा से लोगों का मोह भंग हो गया है ।बहुत हुई महंगाई की मार के नारे देने वाली भाजपा ने आज पूरे देश में महंगाई से लेकर बेरोजगारी का हाहाकार मचा है ।लोग कांग्रेस की ओर देख रहे हैं।
 आगामी चुनाव में उत्तराखण्ड की जनता भाजपा को सत्ता से उखाड फेंकनें का काम करेगी और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और जो विकास की डोर रूकी हुई है वह कांग्रेस की सरकार में तेजी से दौड ने लगेगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि आज भाजपा में पुराने लोगों की अनदेखी देश स्तर के साथ प्रदेश में भी जारी है।
 
 साथ ही भाजपा के कार्यकर्ताओं में अंसतोष की स्थिति बनी है‚ जिस कारण भाजपा के लोग आज भाजपा छोडकर कांग्रेस से जुड रहे हैं। विधानसभा ऋषिकेश में यह सदस्यता अभियान का क्रम जारी रहेगा।  
 
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण‚ राजपाल खरोला‚ सैनिक संगठन के सचिव धीरज थापा‚ गोकुल रमोला‚ महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अंशुल त्यागी‚ बरफ सिंह पोखरियाल‚ कुंवर गुसाँई‚ अमन पोखरियाल‚ सोहन थलवाल‚ आशा सिंह चौहान,टीकाराम ब्यास  मनवर सिह ‚दिनेश चौहान‚ प्रवीण खरोला‚ महिलायें‚ रीता थापा,संतोषी शर्मा‚ पूजा क्षेत्री‚ रेनू क्षेत्री‚ मनू थापा चित्रा ठाकुरी‚ अंजली कश्यप‚ चंदा कश्यप‚ मनु थापा‚ शोभा रावत‚ रमा थापा‚ सीमा थापा‚ नीरू देवी‚ पद्मा राणा‚ प्रमीला थापा‚ पार्वती देवी‚ उमा मल्ल‚ पुष्पा मल्ल‚ कमलेश तिवारी‚ सुखी देवी‚ सीमा कोठारी आदि मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.