Halloween party ideas 2015

 श्रीनगर गढ़वाल में  उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के नेतृत्व में आहूत जनाक्रोश रैली में कांग्रेस ने भाजपा पर ताबड़तोड़ हमले किए ।




कांग्रेस नेतृत्व का कहना है कि आज श्रीनगर की सड़कों, चौराहों व हर पड़ाव पर जनाक्रोश रैली को मिल रहा अगाध प्रेम, स्नेह व समर्थन व्यवस्था परिवर्तन का द्योतक है। हजारों हजार लोगों का हुजूम आज श्रीनगर की सड़कों पर उतर पड़ा, व्यवस्था परिवर्तन के तहत लोगों ने इस जनाक्रोश रैली में पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। जैसा कि सर्वविदित है कि उत्तराखंड भाजपा सरकार पिछले 4 वर्षों से जनाकांक्षाओं पर खरी नही उतर पाई है, लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और सरकार की भ्रस्ट नीति ने इस पहाड़ी प्रदेश को बेजान बना दिया है। 4 वर्षों से जनकल्याण की ऐसी कोई नीति परिलक्षित नही हो पाई है जिससे कहा जा सके कि सरकार ने जन हितार्थ कुछ किया हो। 

भाजपा ने पिछले 4 वर्षों से प्रदेश की जनता के साथ छलावा कर पांचवें साल मुखिया बदलकर एक बार फिर अस्थिरता पैदा कर दी। नेतृत्व परिवर्तन की वजह बताये बगेर अपने निकम्मेपन को जगजाहिर कर केवल 9 माह के लिए मुखिया बदलना इनकी भ्रष्ट नीति को उजागर करता है। 

लोगों का आक्रोश अब प्रदेश सरकार के प्रति दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। इस महारैली में जनपद उत्तरकाशी से भी प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष विजयपाल सजवाण  के नेतृत्व में अनेक कांग्रेसजनों ने प्रतिभाग किया। 

उन्होंने कहा कि जन आक्रोश रैली श्रीनगर में कांग्रेस पार्टी के प्रति जनता का जनसैलाब यह बताता है कि 2022 में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।


इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, राष्ट्रीय महासचिव पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पार्टी प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष विजयपाल सजवाण, बिक्रम नेगी, सूर्यकांत धस्माना सहित पार्टी विधायक एवं अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.