Halloween party ideas 2015

 



सल्ट विधानसभा उप चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी श्री महेश जीना  ने नामांकन दाखिल किया ।

       नामंकन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक , कैबिनेट मंत्री श्री यशपाल आर्य ,श्री विशन सिंह चुफाल, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ धन सिंह रावत,  सांसद अजय भट्ट , सांसद अजय टम्टा , प्रदेश महामंन्त्री संग़ठन श्री अजेय , प्रदेश महामंत्री श्री सुरेश भट्ट , जिलाध्यक्ष रवि रौतेला आदि अन्य कई अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहे।

 

कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट
 
 सल्ट उप चुनाव के लिए आज कांग्रेस पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आज प्रेस को स्टार प्रचारकों की सूची उपलब्ध करवाते हुए श्री धस्माना ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह, पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंदिरा हृदयेश, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत , सह प्रभारी राजेश धर्माणि समेत कुल तीस लोगों को (सूची संलग्न है) स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। श्री धस्माना ने बताया कि पार्टी सल्ट उप चुनाव में राज्य की भाजपा सरकार के चार वर्ष के फेलियर को लेकर जनता के बीच जाएगी। 
श्री धस्माना ने बताया कि आज प्रातः पार्टी प्रत्याक्षी श्रीमती गंगा पंचोली ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की उपस्थिति में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.