टीवी धारावाहिक 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल आज भाजपा में शामिल हो गए है।
अभिनेता अरुण गोविल रामानंद सागर के निर्देशन में बने ,सुप्रसिद्ध धार्मिक सीरियल 'रामायण' में भगवान राम की महत्वूर्ण भूमिका निभा चुके है। आज भाजपा कार्यालय में उन्होंने भाजपा की सदस्य्ता ग्रहण की । पांच
राज्यों में होनेवाले चुनाव के मद्देनजर उनके इस कदम को भाजपा के लिए सकारात्मक माना जा रहा है। ।
भाजपा में शामिल होने के मौके पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में गोविल ने कहा कि कुछ लोगों को 'जय श्रीराम' कहने में एलर्जी है, वे समझ नहीं पा रहे हैं कि भगवान राम हमारे आदर्श हैं। यह राष्ट्र निर्माण के लिए घातक होगा। यह भगवान राम का देश है।
अरुण गोविल ने संवाददाता सममेलन में केंद्रीय मंत्री देबाश्री चौधरी और पार्टी महासचिव अरुण सिंह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि गोविल का जीवन गैर विवादित रहा है। हम भाजपा में उनका स्वागत करते हैं।
एक टिप्पणी भेजें