Halloween party ideas 2015

                  

ऋषिकेश:



ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र मे शिवाजी नगर इलाके मे दो सांडों की लड़ाई में एक मासूम की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक मामला शनिवार शाम का है। शिवाजी नगर इलाके में गली नंबर-34 में एक घर के बाहर एक बच्चा खेल रहा था। तभी वहां दो साड़ों में लड़ाई हो गई। मासूम इससे पहले कुछ समझ पाता वो साड़ों के बीच में आ गया और एक साड़ बच्चे के ऊपर गिर गया। बच्चे ने शोर मचाया तो लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। मृतक बच्चे के पिता बृजेश एक महीने पहले ही शिवाजी नगर में अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ किराए पर रहने के लिए आए थे। बृजेश ऑटो चलाते है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में नगर निगम के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया और आवारा पशुओं को पकड़ने की मांग की। लोगों का कहना है कि यदि नगर निगम ऋषिकेश इस दिशा में कोई कदम उठाता तो आज मासूम को अपनी जान से हाथ नहीं धोना पड़ता। बच्चे की मौत के बाद बृजेश के घर में मातम पसरा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

www.satyawani.com @ All rights reserved

www.satyawani.com @All rights reserved
Blogger द्वारा संचालित.