आज उत्तराखंड में 137 स्थानों पर कोविड-19 टीकाकरण किया गया है। आज 6434 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया ।
कुल मिलाकर अब तक 1938 जगहों पर टीकाकरण हुआ है, अब तक कुल मिलाकर 103852 लोगों का टीकाकरण किया गया है।
जिला स्वास्थ्यकर्मी फ्रंटलाइन वर्कर
अल्मोड़ा 4878 1848
बागेश्वर 2258 1330
चमोली 3490 1084
चंपावत 2031 1874
देहरादून 19347 3176
हरिद्वार 10638 5229
नैनीताल 8340 3198
पौड़ी गढ़वाल 5135 1178
पिथौरागढ़ 3421 2101
रुद्रप्रयाग 1813 522
टिहरी गढ़वाल 5158 1196
उधम सिंह नगर 7094 3021
उत्तरकाशी 2932 1560
उत्तराखंड में आज कोरोना पॉजिटिव के 49 मामले आए हैं। जिसे मिलाकर उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के कुल मामले अब 96722 हो गए हैं। जिसमें सक्रिय मामलो की संख्या 648 है, आज 63 लोग ठीक हो चुके है, रिकवर मामलों की संख्या 93013 है। अभी तक 1678 लोगों मृत्यु हो चुकी है।
9845 लोगों के सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए हैं। अभी तक कुल 2133793 सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। 15346 की रिपोर्ट आनी बाकी है।
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के ठीक होने की दर 96.17 % हो गयी है। उत्तराखंड में कोई कन्टेनमेंट जोन नहीं है।
आज
उत्तराखंड में 02 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हुई है। सुशीला तिवारी अस्पताल , हल्द्वानी से 01 और मैक्स अस्पताल देहरादून से 01 की मृत्यु हुई है।
एक टिप्पणी भेजें